- घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं.
- व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं, होटल-रेस्टोरेंट पर भार.
- दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹939.50, व्यावसायिक ₹2,810 में बिक रहा.
त्योहारी सीजन के नजदीक आने के साथ देश में लोगों की नजरें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर टिकी हुई हैं. चूंकि, धनतेरस, दीवाली जैसे त्योहारों के मौकों पर होटल व रेस्टोरेंट्स में चहल-पहल ज्यादा होती है. साथ ही में घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाने के चलते गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल होता है इसलिए रसोई की बजट में कुकिंग गैस का हिस्सा बड़ा होता है, जिस पर गौर फरमाना जरूरी है.
25 अक्टूबर के लिए शहर-वार जारी किए गए ताजा दरों के अनुसार, आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे उन परिवारों को कुछ राहत मिली है, जो त्योहारों के दौरान अपने खर्चों को मैनेज करने का प्लान बनाकर चल रहे हैं. हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर का खर्च होटल, रेस्टोरेंट्स ढ़ाबा मालिकों और कैटरिंग बिजनेस चलाने वालों के लिए अभी भी काफी अधिक है, खासकर हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद. लोकल टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और अन्य कारकों में अंतर के कारण अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतें अलग-अलग होती हैं.
आज कितनी है कीमत?
आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और गाजियाबाद/नोएडा में 939.50 रुपये है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में अक्टूबर महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दूसरी ओर, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर को 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2,810 रुपये हो गया है.
शहरवार चेक करें रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 939.50 रुपये | 2,810.00 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,764.50 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 2,954.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,100.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,764.00 रुपये |
| इटावा | 973.50 रुपये | 2,890.00 रुपये |
| बिजनौर | 963.00 रुपये | 2,852.00 रुपये |
| अलीगढ़ | 960.00 रुपये | 2,835.00 रुपये |
हर महीने कब बदलते हैं दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति की समीक्षा करके LPG सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं. अमूमन सरकार और तेल कंपनियां महंगाई को काबू में रखने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए घरेलू सिलेंडरकी कीमतों को लंबे समय तक स्थिर रखने की कोशिश करती हैं. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें पूरी तरह से बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं इसलिए इनमें हर महीने बदलाव होने की संभावना हर महीने ज्यादा रहती है.
ये भी पढ़ें:
40,000 टन डीजल से लबालब भरा टैंकर, रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना