‘रामायण’ करेगी 100 करोड़ ओपनिंग? यश लगाएंगे हैट्रिक? ‘केजीएफ 2’ के बाद रचेंगे इतिहास

187554ce8d1e13bdb51199715df0a91b1793002248978587 original


नमित मल्होत्रा की ‘रामायण-पार्ट 1’ थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म को ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में दिखेंगे. 

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म के 100 करोड़ नेट ओपनिंग की खबरें हैं. अगर ऐसा हुआ तो यश इस फिल्म के जरिए हैट्रिक लगाएंगे. 

यश लगाएंगे हैट्रिक?

यश की 2022 में आई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था. फिल्म ने 116 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ इसी साल रिलीज हुई और इस फिल्म ने 101.1 करोड़ ओपनिंग की थी. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ फ्लॉप रही थी. लेकिन ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की. यश की लगातार 2 फिल्मों ने 100 करोड़ ओपनिंग की. अब ‘रामायण’ अगर 100 करोड़ ओपनिंग करती है तो यश  हैट्रिक लगाएंगे. 

‘रामायण’ की बात करें को फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रहा है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज होगा. हालांकि, फिल्म के पोस्टपोन होने को लेकर भी खबरें आई हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म दिवाली 2028 में रिलीज होगी. हालांकि, सेकंड पार्ट की रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले करेंगे. यश रावण का रोल निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे. 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं फिल्म के गाने भी लगातार रिलीज हो रहे हैं. ए आर रहमान ने फिल्म को म्यूजिक दिया  है. फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ चर्चा में बना हुआ है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *