बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं. इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और सभी इसके बारे में और जानने के लिए उत्सुक हो गए. बिग बी ने अपने पोस्ट में ईरान के पौराणिक भगवान विष्णु के मंदिर की झलक दिखाई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है.
काजर युग में बना था मंदिर
अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ईरान के विष्णु मंदिर की झलक दिख रही है. ये बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जो ईरान के बंदर अब्बास में मौजूद है. इसे 1892 के काजर युग में बनाया गया था, जिसके बारे में उन्होंने अपने पोस्ट ने लिखा है. बिग बी भी इस पोस्ट से हैरान थे क्योंकि उन्हें पहली बार भारत और ईरान के बीच के रिश्ते के बारे में पता चला कि ये कितना पुराना है.
वीडियो के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा, ‘ईरान के बंदर अब्बास में स्थित प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर 1892 में काजर युग के दौरान बनाया गया था. इसे उस समय शहर में काम करने वाले भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनवाया गया था. इसमें जो गाना सुनाई देता है, वो फारसी भाषा में है.’
बिग बी की आने वाली फिल्में
काम की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इन दिनों आने वाली फिल्म कल्कि 2 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो फिर से अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे. इसके पहले पार्ट को बहुत पसंद किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास भी लीड रोल में थे. इसके अलावा वो जल्द ही अपनी फिल्म सेक्शन 84 में दिखाई देंगे, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा है. बहुत पहले ही इस फिल्म को तैयार कर लिया गया है, हालांकि अभी तक ये पर्दे पर नहीं आई है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी शामिल हैं.