DU Teaching Vacancy 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है. Delhi University (डीयू) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहले जिन उम्मीदवारों को समय की कमी के कारण आवेदन करने में परेशानी हो रही थी, अब उनके पास एक और मौका है. नई लास्ट डेट 02 मई तय की गई है. इसलिए जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आखिरी समय का इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि Delhi University में टीचिंग जॉब के लिए कैसे अप्लाई करें.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
डीयू) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कम से कम 8 साल का काम एक्सपीरियंस होना चाहिए और साथ ही NET परीक्षा पास होना जरूरी है. अगर आपके पास ये योग्यताएं हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फीस कितनी है?
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी जरूरी है. जिसमें सामान्य (जनरल) वर्ग के उम्मीदवारों को 2000, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 1500, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 फीस देनी होगी. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाता है और ध्यान रखने वाली बात यह है कि बिना फीस भुगतान के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन करते समय फीस जरूर जमा करें.
सैलरी कितनी मिलेगी?
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाएगा. जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हर महीने 57,700 से 1,82,400 तक सैलरी मिल सकती है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 से 2,17,100 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. वहीं प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर 1,44,200 से 2,18,200 तक मासिक सैलरी मिलती है.
यह भी पढ़ें – राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल होने वाले दो नेता कौन, जानिए उनकी एजुकेशन?
ऐसे करें आसानी से आवेदन
1. अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
3. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
4. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें फटाफट चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI