UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यालय ने रोजगार संगम के जरिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेला 2026 के आयोजन का ऐलान किया है. इस रोजगार मेले में हजारों की संख्या में खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि यूपी में रोजगार मेला के लिए 10वीं, 12वीं, आईआईटी और डिप्लोमा वाले छात्र कैसे आवेदन कर सकते हैं.
कौन ले सकता है रोजगार मेले में भाग?
उत्तर प्रदेश में लगने जा रहे रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और हायर एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग और एमबीए डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं अग्निवीर सेवा देने वाली युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं. हालांकि यह भर्ती प्राइवेट कंपनियों और सविंदा के जरिए होगी. बताया जा रहा है कि यूपी रोजगार मेले में 6000 से ज्यादा पदों पर अलग-अलग कंपनियों योग्य कैंडिडेट को जॉब देगी. वहीं यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगह पर आयोजित किया जाएगा.
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आयु सीमा और फीस
रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवार घर बैठे ही सेवायोजन पोर्टल के जरिए आराम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. रोजगार मेला में आवेदन करने वाले किसी भी उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी. सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों की फीस फ्री होगी. इस रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु कंपनी और पद के अनुसार तय होगी. इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी में आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कैसे करें रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन?
- रोजगार मेले के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं.
- उसके बाद होम पेज पर यूपी रोजगार मेला 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, इससे आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फार्म में अपनी पर्सनल डिटेल, पढ़ाई-लिखाई की जानकारी और कैटेगरी भरनी होगी.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करनी होगी.
- लास्ट में आपको अपना फॉर्म चेक करके, इसे सबमिट कर देना है.
ये भी पढ़ें-UGC Net Exam schedule: NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?
रोजगार मेला यूपी के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दिनों पर आयोजित किया जाएगा. जैसे अयोध्या में रोजगार मेला 12 जून को लगेगा, बहराइच में 11 और 12 जून को रोजगार मेला लगेगा. जरवल और फखरपुर में 9 और 10 जून को मेला लगेगा. बागपत में 11 जून को रोजगार मेला लगेगा. कानपुर देहात में 11 जून को यह मेला लगेगा, मुरादाबाद में 10 जून को, भदोही में 9 जून को, महोबा में 8 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा कई और जिलों में रोजगार मेलों की तारीखों की घोषणा अब की जाएगी.
ये भी पढ़ें-बड़ी खबर: NTA का बड़ा बयान, Re-NEET UG पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी, पैसे ऐंठने के लिए फैलाया जा रहा झूठ
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI