शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, ‘बेपरवाह’ की रिलीज डेट आई सामने

d49f34481fac922b73bbaa76f303251217930029870981296 original


यशराज फिल्म्स ने आज अपनी अपकमिंह फिल्म का टाइटल ‘बेपरवाह’ का अनाउंसमेंट किया. इस फिल्म में अहान पांडे और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे. इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं.

फिल्म का टाइटल इसके टीजर पोस्टर के साथ जारी किया गया. ‘बेपरवाह’ में अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

‘बेपरवाह’ की रिलीज डेट आई सामने
यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बेपरवाह’ का टीजर पोस्टर शेयर किया. इसमें अहान पांडे और शरवरी नजर आ रहे हैं. पोस्टर में दोनों के सिर एक-दूसरे से टिके हुए हैं और वे नीचे की तरफ देख रहे हैं.

हालांकि, दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन अहान के हाथ में बंदूक और शरवरी के हाथ में गिटार नजर आ रहा है. पोस्टर के नीचे फिल्म का नाम ‘बेपरवाह’ और टैगलाइन ‘प्यार में बेखौफ’ लिखी हुई है.

इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार में बेखौफ… ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में.’ पोस्ट सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैस बेताब हैं.

बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ‘बेपरवाह’ के साथ वो यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वो इस बैनर के लिए ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 

अहान पांडे और शरवरी की अपकमिंग फिल्म
अहान पांडे ने ‘सैयारा’ बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स के साथ दो फिल्मों की डील साइन की है. ‘बेपरवाह’ इनमें से पहली फिल्म है. इसके बाद अहान एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह एक बार फिर अनीत पड्डा और मोहित सूरी के साथ काम करेंगे.

वहीं, शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज होने वाली है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म में वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *