रश्मिका मंदाना को ‘तमिल एक्टर’ बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती

ecb4666b46c26cb67b6d5eae7363713417929944027751296 original


दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने हिंदी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का सपोर्ट किया है. हिंदी फिल्मों में उनके बोलने के अंदाज पर हो रही बहस के बीच जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट कर रश्मिका को डिफेंड किया. 

उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जावेद ने कहा कि रश्मिका के बोलने के तरीके पर सवाल उठाने वालों को पहले खुद तमिल बोलने की कोशिश करनी चाहिए.

जावेद अख्तर ने रश्मिका से सपोर्ट में कही ये बात 
एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘जिन लोगों को तमिल एक्ट्रेस रश्मिका के बोलने के तरीके से परेशानी है, उन्हें तमिल की कुछ लाइनें बोलने के लिए दी जानी चाहिए. फिर देखते हैं कि वे खुद तमिल कितनी अच्छी बोल पाते हैं. भाषा को लेकर खुद को दूसरों से बेहतर समझने की ये सोच गलत और बेबुनियाद है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.’

जावेद अख्तर को लोगों ने किया करेक्ट
जावेज अख्तर को  जहां कई लोगों ने रश्मिका का समर्थन करने के लिए जावेद अख्तर की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि रश्मिका तमिल नहीं, बल्कि कर्नाटक के कोडागु से ताल्लुक रखती हैं और उनकी जड़ें कन्नड़ संस्कृति से जुड़ी हैं.

एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा, ‘सर, रश्मिका कोडागु से हैं और तेलंगाना के एक तेलुगु परिवार की बहू हैं. हालांकि, उनका समर्थन करने के लिए आपके कदम की तारीफ करते हैं.’ इस पर जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए जवाब दिया, ‘मैं अपनी बात सुधारता हूं.’

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप भी उन लोगों जितने ही अनजान हैं, जो सोचते हैं कि साउथ भारत के सभी लोग मद्रासी हैं और तमिल बोलते हैं. रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से हैं और वहां के लोग कोडवा और कन्नड़ भाषा बोलते हैं.’

जावेद अख्तर ने मांगी माफी
इस पर जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी. उन्होंने लिखा, ‘मुझे माफ कीजिए, मैं गलत था. मैं रश्मिका को पर्सनली नहीं जानता. मैंने उनकी सिर्फ एक फिल्म देखी है, जो तमिल में थी. तमिल, तेलुगु, मलयालम या कन्नड़ होना मुद्दा नहीं है. अगर कोई हमारी भाषा एक अलग लहजे में भी बोलता है, तो हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *