रोहित, पांड्या के बाद MI की कप्तानी संभाल सकता है ये खिलाड़ी, अश्विन ने दिया बड़ा इशारा

c56141dc700d872320ded1d367cfcddb17930171026271481 original


मुंबई इंडियंस में आने वाले समय में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, ये सवाल एक बार फिर चर्चा में है. रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली, लेकिन अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है, जो फ्यूचर में इस भूमिका के लिए दावेदार बन सकता है. ये खिलाड़ी नमन धीर हैं. अश्विन ने उनके शांत स्वभाव और खेल को समझने के तरीके को कप्तानी के लिहाज से अहम बताया है.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि नमन धीर को मुंबई इंडियंस के फ्यूचर के कप्तान के ऑप्शन के तौर पर खारिज नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, धीर दबाव में भी शांत रहते हैं और उनकी सोच साफ है. और उन्होंने सिर्फ फ्यूचर में इस संभावना से इनकार नहीं किया.

रोहित शर्मा कब लेंगे IPL से संन्यास

अश्विन ने रोहित शर्मा के IPL करियर पर भी बात की. उनका कहना है कि अभी ये कहना मुश्किल है कि रोहित अगले सीजन के बाद खेलना छोड़ देंगे या कई साल तक मैदान पर नजर आएंगे. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके संन्यास को लेकर भी लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं, लेकिन वो खेलते रहे हैं.

रोहित IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ खिताब जीता था. इसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की. उनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीते.

हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी चर्चा

अश्विन ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने संभावना जताई कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड के जरिए दूसरी टीम में भेज सकती है. लेकिन, उनके मुताबिक फ्रेंचाइजी आखिरी समय में उन्हें अपने साथ बनाए रखने का फैसला भी कर सकती है.

अश्विन ने ये भी कहा कि हार्दिक के ट्रेड होने पर मुंबई इंडियंस किसी लेग स्पिनर या पंजाब किंग्स के भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लेने पर विचार कर सकती है. फिलहाल, हार्दिक के ट्रेड या मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान को लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *