Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना

40adb06e565fb7a1ff72edca926b5dc317930024210761482 original


ऑनलाइन शॉपिंग में खराब सामान मिलने पर ग्राहक आमतौर पर रिफंड की उम्मीद करता है, लेकिन यही कोशिश कभी-कभी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. बेंगलुरु में एक महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दही के एक पैकेट की शिकायत करते हुए वह साइबर ठगों के जाल में फंस गईं.

ठगों ने ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर उनसे संपर्क किया और रिफंड दिलाने का भरोसा दिया. कुछ ही देर में महिला के बैंक खाते से 98 हजार निकल गए.

WhatsApp लिंक पर फोटो अपलोड करते ही बढ़ा खतरा

फोन उठाने वाले व्यक्ति ने महिला को खराब सामान का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिया. इसके लिए उसने WhatsApp पर एक लिंक भेजा और महिला से उस पर दही के फटे पैकेट की तस्वीर अपलोड करने को कहा. महिला ने निर्देशों का पालन किया.

इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया, उसने रिफंड की प्रक्रिया पूरी करने का दावा करते हुए महिला को अपना डिजिटल पेमेंट अकाउंट खोलकर बैलेंस चेक करने के लिए कहा. महिला के मुताबिक, अकाउंट का पासवर्ड डालते ही ऐप उनकी स्क्रीन से गायब हो गया. कुछ ही समय बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये कट चुके हैं.

दही का पैकेट खराब मिलने पर की रिफंड की कोशिश
 
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के वसंत नगर में रहने वाली 56 साल की गृहिणी ने 17 अक्टूबर को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिलंकिट से दही मंगाया था. डिलीवरी मिलने पर उन्हें पैकेट फटा हुआ मिला. महिला ने इसकी शिकायत डिलीवरी एजेंट से की, जिसने उन्हें कस्टमर केयर से संपर्क करने की सलाह दी.

इसके बाद महिला ने इंटरनेट पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजा और वहां मिले एक नंबर पर फोन कर दिया. उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिस व्यक्ति से वह बात कर रही हैं, वह मददगार नहीं बल्कि ठग हो सकता है.

ऑनलाइन रिफंड लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बिलकिंट की आधिकारिक ऐप के भीतर उपलब्ध सपोर्ट विकल्पों का ही इस्तेमाल करें. कंपनी अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट करती है कि उसका कोई आधिकारिक कस्टमर केयर फोन नंबर नहीं है. अनजान नंबरों से मिले लिंक न खोलें और किसी को भी अपना OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी न बताएं.

अगर खाते से अनधिकृत लेनदेन हो जाए, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. याद रखें, रिफंड पाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के बताए तरीके पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

साइबर क्राइम पुलिस कर रही मामले की जांच

अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज की, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *