‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’, हेटर्स को एआर रहमान का जवाब

59fe967faffd57d4b6f8a8a8c53c5db717930328104131064 original


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले कई चीजों को लेकर लगातार ट्रोल हो रही है. पहले फिल्म अपनी कास्ट और वीएफएक्स को लेकर ट्रोल हुई. जबकि बाद में इसके कॉस्ट्यूम की आलोचना की गई. वहीं फिल्म को अपने गानों और म्यूजिक को लेकर भी लोगों ने निशाने पर लिया. हाल ही में आए ‘रावण तांडव’ ट्रैक के बाद लोगों ने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को जमकर ट्रोल किया. अब ट्रोलिंग पर रहमान ने चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को जवाब दिया.

‘रामायण’ के गानों की ट्रोलिंग पर रहमान ने तोड़ी चुप्पी

रामायण के ‘रावण तांडव’ ट्रैक में संगीत को लेकर लोगों ने रहमान को निशाने पर लिया था. अब उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम चीजों को फिल्टर करते हैं, नए विचार लाते हैं, बार-बार सुधार करते हुए काफी काम करते हैं और फीडबैक देखने के लिए हमारे पास एनर्जी नहीं बचती है. हमारे काम को पहले ही काफी परखा और जांच लिया जाता है. मेरा बेटा मुझसे कहता है, ‘कल उन्होंने ऐसा कहा था और अब वो माफी मांग रहे हैं…’ मैं उससे कहता हूं कोई बात नहीं. मैंने ईमानदारी के साथ अपना काम किया और उम्मीद है कि लोग मेरे काम को पसंद करेंगे.’

‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’

रहमान आगे कहते हैं, ‘शुरुआती 10 सालों के बाद लोगों ने मुझसे कहा कि आपको वो ही करना चाहिए जो आप पहले 10 सालों में कर चुके हैं. लेकिन, मैं ‘रॉकस्टार’ या ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी पहले की सक्सेस के भरोसे नहीं बैठ सकता. आपको बहती हुई नदी बनना चाहिए न कि एक जगह रुकना चाहिए. रामायण के गाने पांच अलग-अलग भाषाओं में हैं. इस महागाथा के बारे में हर भारतीय जानता है. मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मैंने रामायण के गानों पर काम किया और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के साथ इस जश्न का हिस्सा बना.’

‘मंगल रंग’ गाने को लेकर भी हो रही ट्रोलिंग

बता दें कि रावण तांडव के बाद फिल्म का एक और गाना ‘मंगल रंग’ भी रिलीज कर दिया है और इसे लेकर भी रहमान की ट्रोलिंग हो रही है. लोगों का कहना है कि रामायण में कव्वाली डाल दी है. हालांकि इस ट्रोलिंग पर अभी रहमान और मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *