IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

530ec2eda282aae016dc015b00e90f8817849628471931212 original


भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान आज अपनी पहली सीरीज जीतना चाहेंगे, लेकिन इससे पहले टॉस पर भी वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं. अगर भारत टॉस जीता तो अय्यर बतौर कप्तान पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने अपने शुरूआती 9 मैचों में कोई टॉस न हारा हो.

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज खेली थी, जिसके दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी. दोनों मैचों में अय्यर ने टॉस जीते थे. इसके बाद दूसरी टी20 सीरीज इंग्लैंड में हुई, जिसके सभी 5 मैचों में अय्यर ने टॉस जीता लेकिन इसमें से 4 मैचों में भारत हार गया जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी. इसके साथ उन्होंने बतौर कप्तान शुरूआती मैचों में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब वह एक और टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे.

यह भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर

बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा शुरूआती मैचों में टॉस जीतने का रिकॉर्ड अभी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉली हेमंड के नाम है, जिन्होंने कप्तान बनने के बाद लगातार 8 मैचों में टॉस जीते थे. अय्यर ने पिछले मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, अब अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीते तो हेमंड को पीछे छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा, जो भारतीय समयनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 4 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण जी यूनाइट8 स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर होगा. फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *