अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

7ebe514510ca6eb27dd7bf8a0f7e56a91793081699077975 original


आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह नया इतिहास लिख सकते हैं. यह मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा और टीम इंडिया 3-0 से सीरीज अपने नाम कर सकती है. एक तरफ अर्शदीप हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने और दूसरी ओर अभिषेक छक्कों का महारिकॉर्ड बना सकते हैं. तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा. यहां जान लीजिए आज भारत के दोनों धुरंधरों के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ सकता है.

अर्शदीप बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में कुल 39 विकेट चटकाए थे. अर्शदीप इस साल अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में दो विकेट लेते ही अर्शदीप यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे

  • 39 विकेट – जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)
  • 38 विकेट – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
  • 38 विकेट – अर्शदीप सिंह (भारत)

अभिषेक शर्मा के 150 छक्के

अभिषेक शर्मा अब तक अपने 69 टी20 मैचों में 147 छक्के लगा चुके हैं. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा (205) और सूर्यकुमार यादव (179) ही ऐसा कर पाए हैं.

इसके अलावा 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में भी अभिषेक सबसे आगे निकल सकते हैं. अभिषेक अब तक 74 सिक्स लगा चुके हैं. उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह हैं, जो अब तक इस साल 78 सिक्स लगा चुके हैं. बताते चलें कि इसी साल अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी बना चुके हैं.

  • 205 सिक्स – रोहित शर्मा 
  • 179 सिक्स – सूर्यकुमार यादव
  • 147 सिक्स – अभिषेक शर्मा

सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. पहले टी20 मैच में 226 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए भारत 4 विकेट से जीत गया था. वहीं दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया चेज करने में कामयाब रही और आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. आज 27 अक्टूबर को टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.

यह भी पढ़ें:

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *