10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

e21e9c81d16673344a4c3338464483b517930327964781346 original


फ्लाइट में सफर करते वक्त सबसे बड़ी दिक्कत इंटरनेट की होती है. लोग इन दिनों इंटरनेट के इस्तेमाल के आदि हो चुके हैं, लेकिन फ्लाइट में सफर करते समय लोगों को ये सुविधा नहीं मिल पाती है. लेकिन ऐसा अब और नहीं, क्योंकि साल 2027 से लोगों को ये सुविधा भी मिलने लग जाएगी. 

दरअसल ब्रिटेन की बजट एयरलाइन EasyJet ने अपने विमानों में हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए एलन मस्क की कंपनी SpaceX के Starlink के साथ एक डील की है. जिसके तहत कंपनी साल 2027 से इस सुविधा को शुरू करने की है.

क्या बोली कंपनी?
अपनी डील के बारे में बात करते हुए ईजीजेट ने बताया कि, विमानों में इंटरनेट लगाने का काम 2027 की पहली छमाही में शुरू होगा. जिसका लक्ष्य 2028 की शुरुआत तक अपने संबंधित एयरबस विमानों में ये सुविधा उपलब्ध कराना है. इसमें A320, A320neo और A321neo प्लेन शामिल हैं.

विमानों में Wi-Fi देना चुनौती भरा
ईजीजेट के सीईओ केंटन जार्विस ने ये भी बताया कि, विमानों में Wi-Fi देना महंगा है, ऐसे में ये एक बड़ी चुनौती की तरह है. वहीं प्रतिद्वंद्वी एयरलाइन विज एयर ने भी जून में स्टारलिंक के साथ साझेदारी की थी. Ryanair के मुताबिक, स्टारलिंक इंटरनेट पर सालाना 25 करोड़ डॉलर तक खर्च हो सकता है.

यात्रियों को क्या- क्या मिलेगी सुविधा?
स्टारलिंक इंटरनेट की मदद से यात्री उड़ान के दौरान अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर इंटरनेट चला सकेंगे. वो वेबसाइट ब्राउज करने, वीडियो देखने, ऑनलाइन गेम खेलने और साथ ही साथ अपने दोस्तों और परिवार से भी जुड़े रहेंगे.

इसके अलावा यात्री अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे. वो जिस शहर में जा रहे हैं, वहां के मौसम, परिवहन और पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. भविष्य में सीट पर बैठे-बैठे विमान के मेन्यू से खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी मिल सकती है.

क्या यात्रियों को इसके अलग से पैसे देना होंगे?
हालांकि ईजीजेट ने अभी ये सा फ नहीं किया है, कि यात्रियों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से पैसे देने होंगे या ये सुविधा मुफ्त मिलेगी. कंपनी ने स्टारलिंक के साथ हुई इ डील की वित्तीय शर्तों का भी खुलासा नहीं किया है.

बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरवेज समेत कई एयरलाइंस पहले से ही यात्रियों को स्टारलिंक इंटरनेट दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: मस्क का नया कमाल, ‘Like’ बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *