Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

e2074906816bd5446e9b5dce8900d81517930125850171346 original


क्या आप ब्रिटानिया की 100% होल व्हीट क्लेम वाली ब्रेड खाते हैं? क्या आपको भी लगता है कि उसे वाकई  आटे से बनाया जाता है? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने हाल ही में कंपनी के इस दावे पर सवाल खड़ा किया है. ना केवल सवाल खड़ा किया है बल्कि कंपनी के ऊपर इस दावे के चलते तगड़ा जुर्माना भी ठोका है.

दरअसल CCPA ने ये जुर्माना मिसलीडिंग एडवर्टाइजमेंट की वजह से लगाया है. पैकेट पर 100 प्रतिशत होल व्हीट ब्रेड होने का दावा किया जा रहा है. जबकि प्रोडक्ट में केवल 62% ही व्हीट कंटेंट होने डिक्लेयर किया गया है.

CCPA ने जारी किया आदेश
ये आदेश 22 अक्टूबर को जारी किया गया है, जिसमें मुख्य आयुक्त निधि खरे की अध्यक्षता वाली CCPA ने कंपनी को निर्देश दिया कि वो सोशल मीडिया समेत सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इस विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दे. ब्रिटानिया से 15 दिनों के अंदर कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है. खास बात ये है कि इसे लेकर किसी ने शिकायत नहीं की बल्कि CCPA ने खुद ही इसके विज्ञापन देखकर मामला संज्ञान में लिया है.

क्या लिखा है ऑर्डर में?
इस आदेश में लिखा गया है, कि इस मामले में प्रोडक्ट में केवल 62% होल व्हीट है, जबकि बाकी 38% हिस्से में राइस ब्रैन और अन्य चीजें शामिल हैं. ‘100%’ लिखकर किया गया ये दावा पहली नजर में ही गुमराह करने वाला है, क्योंकि इससे ऐसा लगता है कि ये प्रोडक्ट पूरी तरह से होल व्हीट से बना है. जांच के दौरान कंपनी ने माना है कि उसकी ‘100% होल व्हीट ब्रेड’ में केवल 62% गेहूं का आटा था. 

CCPA ने पाया कि इसके बावजूद कंपनी ने ये दावा किया, जो ‘उपभोक्ताओं को खुलेआम धोखा देने’ जैसा है. इसके अलावा इस आदेश में ये भी बताया गया है कि, ‘खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे विनियम, 2018’ में ‘होल व्हीट’ शब्द के आगे ‘100%’ लगाने का कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए, किसी उत्पाद को ‘100% होल व्हीट’ बताना ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ के तहत भ्रामक है.

1 लाख का लगा जुर्माना
इसी तरह के दावों को लेकर CCPA ने कंपनी के ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी को कहा गया है कि हर विज्ञापन और पैकेट से 100% के दावे को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए. 

ये भी पढ़ें: भारत पेट्रोलियम का बड़ा फैसला, रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करेगी कंपनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *