गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

231598f7cc79efc8444567209639b74e17930194221041241 original


धनतेरस के त्योहार से पहले सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है. पिंक सिटी जयपुर में सोने और चांदी की कीमतें तकरीबन बीस फीसदी तक कम हो गई हैं. इसकी वजह से ज्वेलरी शोरूम एक बार फिर से ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हो गए हैं. लोगों का मानना है कि गोल्ड खरीदने का यह गोल्डन चांस है, क्योंकि धनतेरस के त्योहार से लेकर शादियों के सीजन तक गोल्ड और सिल्वर के दाम में एक बार फिर से उछाल आने की उम्मीद है. 

हालांकि कीमतें भले ही 20 फीसदी तक कम हो गई हो, लेकिन यह अब भी मिडिल क्लास फैमिली की पहुंच से दूर हैं. शोरूम पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन इसके बावजूद वह जरूर से कम ज्वेलरी ही खरीद रहे है. ज्यादातर वह लोग गहने खरीदने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं, जिनके घर शादी या दूसरे फंक्शन है.

सोने और चांदी के दाम घटने से बाजार में बढ़ी रौनक

जयपुर में 22 कैरेट गोल्ड 1.33 लाख प्रति दस ग्राम है, जबकि चांदी करीब दो लाख रुपए प्रति किलो है. सोने और चांदी की कीमतें अभी भी भले ही आसमान पर हो, लेकिन लोग कम कैरेट की ज्वेलरी खरीदने को कतई तैयार नहीं है. लोगों का कहना है कि वह क्वालिटी से कतई समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए 22 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीद रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस बार वह धनतेरस पर भी पसंद-जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी करेंगे. 

क्या सोने के दाम और कम होने का इंतजार कर रहे हैं ग्राहक?

जयपुर के एमआई रोड स्थित एमबी संस ज्वैलर्स शोरूम के संचालक गुंजन सोनी का कहना है कि कीमतें घटने के बावजूद कुछ लोग अभी भी इस इंतजार में है कि शायद आने वाले दिनों में दाम और कम होंगे. उनके मुताबिक 9 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी को लेकर लोगों में बिल्कुल क्रेज नहीं है. लोग शुद्धता की वजह से 22 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीद रहे हैं.

उनका कहना है कि कॉइन की बिक्री में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि लोग जरूरत के हिसाब से ज्वैलरी खरीदते हैं. गुंजन सोनी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का कोई खास असर नहीं है क्योंकि ज्यादातर लोग शादी ब्याह व जरूरत के लिए ही गोल्ड खरीदते हैं. 

रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *