‘मैं हमेशा आपके साथ हूं…’ एक्स वाइफ सुजैन को ऋतिक ने 2 दिन बाद विश किया बर्थडे, दिखाई अनदेखी तस्वीरें

247e5eb49657babecf22907ac4061cdc17931896790261064 original


बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का चाहे 12 साल पहले ही सुजैन खान से तलाक हो गया था, लेकिन ऋतिक और सुजैन के बीच अब भी अच्छा रिश्ता है. ऋतिक ने अपनी एक्स वाइफ को अब बर्थडे विश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और सुजैन पर प्यार लुटाया. ऋतिक ने सुजैन को सबसे अच्छी मां बताते हुए ये भी कहा कि वो हमेशा उनके साथ हैं और रहेंगे.

दो दिन बाद विश किया बर्थडे

बता दें कि सुजैन खान का जन्मदिन 26 अक्टूबर को होता है. हालांकि ऋतिक ने अब दो दिन बाद उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर कीं जो अनदेखी और पुरानी है. एक्टर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं देर से विश कर रहा हूं, लेकिन ये दिल की गहराइयों से है. हैप्पी बर्थडे सुजैन.’

‘मुझे आप पर बहुत गर्व है…’

ऋतिक ने आगे कामना करते हुए लिखा, ‘ये साल आपकी लाइफ में जादू, खुशियां, अपनापन और प्यार लेकर आए. ये सभी आप अपने आस-पास के लोगों को खुले दिल से और खूबसूरती के साथ देती हैं. आपने जिन चुनौतियों का सामना किया और जिस तरह की लाइफ जी और फिर आप जिस तरह से एक बेहतरीन इंसान बनकर सामने आई, मैं आप पर गर्व करता हूं.’

मैं हमेशा आपके साथ हूं…’

एक्टर आगे लिखते हैं, ‘आप सबसे बेहतरीन मां हैं रे (रेहान) और रिड्ज (ऋदान) के लिए. मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्हें तुम्हारे रूप में बतौर मां एक ऐसा पॉजिटिव और रोशनी का जरिया मिला जो जीवन के उजाले भरे साइड को देखने में कभी नहीं थकता. आप कमाल की इंसना हैं. डैड भी ऐसा कहते हैं कि जो कमाल का होता है वो कमाल ही करता है. आप मजबूत बनी रहे. मैं हमेशा आपके साथ हूं और हमेशा आपका हौंसला बढ़ाता रहूंगा. 26 अक्टूबर 2026.’

ऋतिक-सुजैन के हैं दो बेटे

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी. इसके बाद एक्स कपल ने दो बेटों रेहान रोशन और ऋदान रोशन का वेलकम किया. हालांकि ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था. अब सुजैन, अर्सलान गोनी को जबकि ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *