बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर ही अपने साथ हुई कुछ ऐसी घटनाओं का खुलासा करती हैं जिन पर एक पल के लिए विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है. अब तक कई हसीनाओं ने अपने साथ हुई गंदी और गलत हरकतों का खुलासा अपने इंटरव्यूज में किया है. अब टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने भी एक सनसनीखेज खुलासा करके तहलका मचा दिया है. उनका आरोप है कि बड़े एक्टर्स कमर पर हाथ रखने की बजाय उनके बट पर हाथ रखते थे.
अजीब तरह से मिलते और हग करते हैं लोग
श्वेता केसवानी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलने-जुलने और उन्हें हग करके के तरीकों पर बात की. उन्होंने बताया कि अगर कोई अजीब सा बंदा उनसे मिलता है और हग करता है और उसकी फितरत उन्हें ठीक नहीं लगती है तो वो उसे किस तरह से गले मिलती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि फिर वो उन्हें साइड हग करती हैं न कि फ्रंट हग.
बड़े एक्टर्स पर लगाए आरोप
इसके बाद सिद्धार्थ ने उनसे कहा कि तारा (श्वेता का सीरियल) मुझे बोलो? इस पर उन्होंने कहा, ‘तारा पे मुझे ऐसा कोई याद नहीं है. एक दो है जो मेरे एक्टर फ्रेंड्स है. उनका नाम इंडस्ट्री में सबको पता है कि वो कौन है. लेकिन हम बोल नहीं सकते. जैसे हाथ कमर पर रखने की जगह वो बट पर रखते हैं. फिर मैं उन्हें हाथ ऊपर रखने के लिए कहती हूं.’
सिद्धार्थ ने आगे कहा कि हाथ बट पर रखते हैं तो क्या सिर्फ फोटोग्राफ्स के लिए? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं. नॉर्मल. जैसे आपको ड्रिंक के लिए कहेंगे. आप ड्रिंक चाहती हो? वो हाथ वहां बट पर रख देते हैं और मैं कहती हूं वह हाथ यहां होना चाहिए (हाथ मिलाना). इसलिए मैंने अपना ख्याल रखना सीख लिया था. अब क्या कर सकते हैं, ऐसे लोग तो हर जगह मिलेंगे.’
श्वेता केसवानी के बारे में
श्वेता ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज धारावाहिक ‘तारा’ से किया था. फिर उन्हें ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे सीरियल में भी देखा गया. उन्होंने ‘द मेमसाहब’, ‘लव इन नेपाल’, ‘तौबा तौबा’, ‘बिन बुलाए बाराती’ जैसी फिल्में भी कीं.