‘मेरा पति लाइन पर तो आया’, राज कुंद्रा को लेकर ऐसा क्यों बोलती हैं शिल्पा शेट्टी? खुद हसबैंड ने बताया

9a18fda61a51efa14419a38970fe62b417770507533651372 original


शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और स्पिरिचुअलिटी को लेकर खुलकर बात किया है. इस बीच एक सफेद पगड़ी में दिखाए दिए, जिसपर उनसे पूछा गया कि उनके सिख धर्म को फॉलो करने पर शिल्पा शेट्टी का क्या रिएक्शन था, तो उन्होंने इसका बहुत मजेदार जवाब दिया. साथ ही शिल्पा के बारे में कहा कि वो हर रिचुअल्स को फॉलो करती हैं और भगवान में भरोसा रखती है. 

मेरा पति लाइन पर आया…

इंस्टेंट बॉलीवुड ने जब शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन के बारे में पूछा, तो राज कुंद्रा ने कहा, ‘उसको तो पता भी नहीं था कि मैं एक टाइम पर बॉर्डर लाइन एथिस्ट था, नास्तिक था. मैं भगवान में बिलीव नहीं करता था. मेरा यही था कि लाइफ ऐसी ही चलती है, कर्मा के साथ. जब मैं थोड़ा सा स्पिरिचुअल हुआ सिख धर्म को लेकर, तो उसे अच्छा लगा कि चलो मेरा पति लाइन पर तो आया. वो खुश है, वो अपने हिसाब से धर्म को मानती है. सारे रिचुअल्स को फॉलो करती है. मैं भी हिंदू रिचुअल्स को फॉलो करता हूं. लेकिन सिख धर्म में जो अपनापन मिला है न, कनेक्शन मिला है. इसीलिए मैं यहां हूं.’ 

ये भी पढ़ें: ‘खलनायक रिटर्न्स’ के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, संजय दत्त का इंटेंस लुक देख क्रेजी हुए फैंस

शिल्पा और राज का रिश्ता 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की मुलाकात साल 2007 के समय हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली. उस वक्त उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. वहीं शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योगा को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं रहती है. जिससे उनके फैंस बहुत इंस्पायर होते है.

ये भी पढ़ें: साउथ की इन 3 मच-अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट अटकी, फैंस पूछ रहे- कब खत्म होगा इंतजार?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *