आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

b6a2be347b51d44b5725ae57fc27d64a1793072023629975 original


भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीतने की दहलीज पर खड़ी है. आकिब नबी ने ऐसा कहर बरपाया कि कीवी बल्लेबाज दूसरी पारी में धराशाई होते चले गए. मैच के चौथे दिन इंडिया ए की दूसरी पारी 516 रनों पर समाप्त हुई थी. इस तरह न्यूजीलैंड को चौथी पारी में 313 रनों का लक्ष्य मिल, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं. चौथे दिन टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 132 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए और वह लक्ष्य से बहुत दूर है.

जम्मू-कश्मीर से आने वाले आकिब नबी ने पहली पारी में 3 विकेट चटकाए थे. दूसरी पारी में भी वह अभी तक तीन विकेट ले चुके हैं. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के डाउनफॉल की शुरुआत कप्तान राइस मारिउ का विकेट गिरने के साथ हुई, जो केवल 2 रन बना पाए. उन्हें आकिब ने क्लीन बोल्ड करके वापस भेज दिया था.

आकिब नबी का पहला स्पेल बहुत खतरनाक रहा, क्योंकि उन्होंने जिस ओवर में कप्तान मारिउ को आउट किया, उसी ओवर में टिम रॉबिन्सन को भी चलता किया. न्यूजीलैंड दूसरी पारी में महज 8 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुका था. आकाशदीप ने भी दूसरे छोर पर लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.

भारत ने बनाए 516

इंडिया ए की पहली पारी महज 113 रनों पर सिमट गई थी. बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप हो गए थे और जब न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाकर पहली पारी में 204 रनों की विशालकाय बढ़त हासिल की तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही थीं. मगर देवदत्त पडिक्कल की 199 रन की पारी, इसके अलावा साई सुदर्शन, यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया दूसरी पारी में 516 रन बना सकी. पडिक्कल 199 रन बनाकर आउट हुए, सुदर्शन ने 91 रन, यश राठौड़ ने 66 रन और सुंदर ने 52 रन बनाए थे. दूसरी पारी में आकिब नबी ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 38 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *