करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था

3bd86156f2a996185bbac50106f8fceb17930145995731094 original


करवा चौथ का पावन पर्व उत्तर भारत समेत  पूरे देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है. वहीं 2026 में करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस त्योहार के नजदीक आते ही छात्रों, पेरेंट्स और शिक्षकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी या पढ़ाई सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगी. दरअसल करवा चौथ पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर अलग-अलग राज्य और शिक्षा विभागों के नियम और नीतियां अलग-अलग है, क्योंकि यह त्योहार पूरे देश के लिए अनिवार्य पब्लिक हॉलीडे की कैटेगरी में नहीं आता है. 

दिल्ली में करवा चौथ की छुट्टी का अपडेट 

दिल्ली सरकार की ओर से जारी 2026 के अधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं यह संबंधित स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी किए जाने वाले सर्कुलर या नोटिस पर निर्भर करेगा. 

उत्तर प्रदेश के स्कूलों की व्यवस्था 

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी. हालांकि यह छुट्टी विशेष रूप से महिला शिक्षकों के लिए घोषित की गई है. ऐसे में छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे या नहीं यह स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूल की ओर से जारी निर्देश पर तय होगा. अगर स्कूल में पर्याप्त स्टाफ मौजूद है, तो छात्रों की कक्षाएं संचालित की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें

बिहार और झारखंड का क्या है हाल?

बिहार और झारखंड के सरकारी स्कूलों में करवा चौथ के दिन किसी भी प्रकार की आधिकारिक छुट्टी निर्धारित नहीं की गई है. बिहार 2026 के सरकारी स्कूल कैलेंडर में 29 अक्टूबर को कोई छुट्टी दर्ज नहीं है. वहीं झारखंड राज्य सरकार की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार भी 29 अक्टूबर को पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी. दोनों राज्यों में करवा चौथ के दिन आम दिनों की तरह ही कक्षाएं और प्रशासनिक कार्य संचालित होंगे. 

दूसरे राज्यों में दिशा निर्देश 

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में करवा चौथ पर छुट्टी के नियम स्थानीय शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन के आदेशों पर निर्भर करते हैं. कुछ राज्यों में इसे प्रतिबंधित या ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट में रखा जाता है. वहीं महिला शिक्षकों को दी जाने वाली छुट्टी का मतलब यह कतई नहीं है कि छात्रों के लिए स्कूल बिल्कुल बंद रहेंगे. करवा चौथ को लेकर पेरेंट्स को भी सलाह दी गई है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल की ओर से भेजे गए ऑफिशियल सर्कुलर या जिलाधिकारी के नोटिस की जांच जरुर कर लें कि उनके स्कूल में करवा चौथ के दिन छुट्टी है या नहीं.

ये भी पढ़ें-OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *