दिल्ली का निकला दम, बेंगलुरु के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाकर ऑलआउट; हेजलवुड-भुवनेश्वर चमके

fa6d91bd0bdb100179f47118a5953e1417773028969231364 original


IPL 2026 DC vs RCB 1st Innings Highlights: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई. यह सीजन का सबसे छोटा टोटल रहा. अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पावरप्ले में सिर्फ 13 रन के स्कोर पर दिल्ली के 6 विकेट गिरा दिए थे. यह पावरप्ले में आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर रहा. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अभिषेक पोरेल ने 33 गेंदों में 30 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली. 

मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी के बाद आरसीबी का यह फैसला काफी हद तक सफल होता दिखा. रन चेज में टीम को जीत हासिल करने के लिए 76 रन बनाने होंगे. 

सिर्फ 8 रन पर गिर गए थे 6 विकेट 

दिल्ली ने सिर्फ 08 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. टीम को पहला झटका डेब्यू करने वाले साहिल परख के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले आउट हुए. दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में लगा, जो सिर्फ 01 रन बना सके. तीसरा विकेट समीर रिजवी के रूप में गया, जो गोल्डन डक पर आउट हुए. 

इसी तरह विकेट गिरने का कारवां आगे बढ़ा और दिल्ली ने चौथा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स (05) के रूप में गंवाया. पांचवां झटका कप्तान अक्षर पटेल के रूप में लगा. अक्षर बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद छठा विकेट 8 रन के स्कोर पर नितीश राणा के रूप में लगा. नितीश ने 9 गेंदों में 01 रन बनाया. 

सातवें विकेट के लिए बने रन, फिर बिखरी टीम

सातवें विकेट के लिए डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल ने 35 (31 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत टीम 70 रन का आंकड़ा पार कर सकी. इस पार्टनरशिप का अंत मिलर के विकेट के साथ हुआ. मिलर ने 18 गेंदों में 3 चौके और लगाकर 19 रन बनाए. फिर टीम ने आठवां विकेट काइल जेमिसन (12) के रूप में गंवाया. नौवां विकेट कुलदीप यादव (03) के रूप में गिरा. दसवां और अंतिम विकेट 75 रन के स्कोर पर अभिषेक पोरेल के रूप में गिरा.

 

यह भी पढ़ें: IPL में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर! दिल्ली कैपिटल्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड; बन गई नंबर-1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *