विराट कोहली कथित तौर पर लंदन में वाइफ अनुष्का शर्मा और बच्चों (वामिका और अकाय) के साथ रहते हैं. कहा जाता है कि कोहली ने यह फैसला बच्चों को चका-चौंध से दूर रखने के लिए लिया है. वह फरवरी 2024 में दोबारा पिता बने थे, जब अनुष्का के बेटे अकाय को जन्म दिया था. कोहली दोनों ही बच्चों को दुनिया की नजर से पूरी तरह दूर रखते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अकाय और वामिका को लेकर फैंस कुछ न कुछ मजेदार कॉन्टेंट बनाते रहते हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिस पर कमेंट करते हुए शुभमन गिल ने अकाय के अंकल की भूमिका निभाई. गिल ने कोहली को भी टैग किया.
दरअसल, कॉन्टेंट क्रिएटर विदुषी माहेश्वर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद को अकाय कोहली की टीचर के रूप में दिखाया. वह कहती हैं कि क्लास में कौन चिल्ला रहा है? इसके आगे वह कहती हैं, “अकाय कल अपने माता-पिता को लेकर आना. अगर आप अपने अंकल के साथ आते हैं, तो और भी अच्छा होगा.” कौन से अंकल? “शुभमन गिल.”
वीडियो पर शुभमन गिल ने किया कमेंट
इस वीडियो पर गिल ने मजेदार कमेंट किया. उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, “विराट भाई आप चिंता मत करिए मैं आपके साथ हूं.” गिल का कमेंट देख यूजर्स चौंक गए. उनके कमेंट को अब तक करीब 3.4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस तरह गिल ने अकाय के अंकल की भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई ‘उठक-बैठक’, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में जीती टेस्ट सीरीज
हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी. भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि दूसरा ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. वहीं बात करें कोहली की, तो वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. कोहली मौजूदा वक्त में भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. वह टेस्ट और टी20 इटंरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख