लंबे समय के बाद ब्रेकअप होना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यह एक भावनात्मक स्थिती होती है, जिसमें व्यक्ति एक साथ कई इमोशन्स को फेस करता है. व्यक्ति इस दौरान अकेलापन, याद आना, चिड़चिड़ापन और उदासी जैसी परिस्थिती से गुजरता है. चाहें ब्रेकअप आपकी सहमति से ही क्यों न हुआ हो लेकिन थोड़े दिन तक उदासी होना आम समस्या होती है. ऐसे में उदास होने की बजाय धीरे-धीरे मूव ऑन करने की कोशिश करें. आइए जानते हैं मूव ऑन करने के लिए कुछ आसान और असरदार तरीकों के बारे में.
अपने आप को ब्लेम न करें
किसी भी रिश्ते में ब्रेकअप दो लोगों की सहमति से होता है. ऐसे में अपने आप को ब्लेम करने के बजाय अपने पसंद के कामों में ध्यान लगाएं. ऐसा करने से आपको खुशी मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे. कुछ लोग ब्रेकअप के बाद अपने आप को कमरे में बंद कर लेते हैं, ऐसा करने से व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है. घर में रहने के बजाय दोस्तों और परिवार वालों से मिलने से मन हल्का होता है.
अपने एक्स की फोटो देखना बंद करें
कई लोग ब्रेकअप होने के बाद अपने एक्स के फोटोज देखते रहते हैं. ऐसा करने से आप कभी भी मूव ऑन कर नहीं पाएंगें. ब्रेकअप के बाद याद आना आम बात है लेकिन बार-बार एक्स की फोटो देखना, उनके सोशल मीडिया को चेंक करना सही नहीं है. यह आपको कमजोर कर देता है. ऐसे में नए लोगों से मिलना, घूमना और बाहर खाना खाना आपके लिए बेहतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
संतुलित आहार खाएं
कुछ लोग अक्सर स्ट्रेस इटिंग करते हैं. आप ऐसी गलती न करें स्ट्रेस इटिंग से आपकी सेहत पर बूरा असर पड़ सकता है. वहीं दुख की वजह से खाना छोड़ देना भी सही नहीं होता. अच्छा महसूस करने के लिए संतुलित आहार लेना सबसे जरूरी है. अच्छा और पोष्टिक खाना खाने से आप बेहतर महसूस करते हैं. पूरानी यादों को छोड़कर नई शुरूआत करें. जैसे एक्स के साथ बिताए पल याद आने पर उदास होने की बजाय किसी ओर काम में अपना मन लगाने की कोशिश करें. वहीं आप कुछ अच्छी फिल्म देखकर भी बेहतर महसूस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी