‘रामायण’ के बाद राजामौली संग ‘महाभारत’ बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर ने दिया ऐसा जवाब

09d27d48499c77860e69f9e81541ffa717932607282371064 original


फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हाल ही में इसका अमेरिका के लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. इस दौरान मेकर्स और फिल्म के अहम कलाकार भी नजर आए. इस मौके पर रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में सवाल किया गया. उनसे उस वायरल दावे को लेकर भी बात की गई जिसमें कहा जा रहा है कि वो अब एसएस राजामौली संग मिलकर फिल्म ‘महाभारत’ बनाएंगे. आइए जानते हैं कि इस पर नमित ने क्या कहा?

राजामौली संग ‘महाभारत’ बनाएंगे नमित मल्होत्रा? 

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के रेड कारपेट पर नमित मल्होत्रा ने एक दर्शक से बात की. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दर्शक उनसे पूछ रहा है, ‘आप एसएस राजामौली के साथ ‘महाभारत’ कब बना रहे हैं?’ इस पर मुस्कुराते हुए नमित ने जवाब दिया और राजामौली की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वो एक लीजेंड्री डायरेक्टर हैं. मैं कामना करता हूं कि उन्हें बहुत सफलता हासिल हो.’ इसके आगे नमित ने कहा, ‘अब वक्त आ चुका है कि हमारा पूरा इंडियन सिनेमा सफल हो.’

नमित मल्होत्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘रामायण’

बता दें कि रामायण नमित मल्होत्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं और इसके लिए उनका विजन काफी बड़ा है. दो पार्ट में बन रही रामायण के लिए नमित मल्होत्रा ने टोटल 4 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया है. रामायण के जरिए वो भारतीय और हिंदी सिनेमा की ताकत और संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाना चाहते हैं.

‘राजामौली’ ने की थी ‘रामायण’ की तारीफ

एसएस राजामौली ने 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही रामायण की तारीफ करते हुए हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा था, ‘हर भारतीय कहानीकार के मन में रामायण जैसी कहानी सुनाने की चाहत होती है. ये सुखद है कि नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी इसे बड़े लेवल पर बिग स्क्रीन पर ला रहे हैं. हर कलाकार ने अपने किरदारों को जीवंत किया है.’ राजामौली के पोस्ट का जवाब नमित ने भी दिया और उन्होंने राजामौली को धन्यवाद कहा था.’ साथ ही राजामौली को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए भी शुभकामनाएं दी थीं जो अप्रैल 2027 में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *