सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला

f777e98182262a8e8f7af24fce6c6f9417889647631391346 original


पीसी ज्वैलर्स के शेयरों में बुधवार को तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने बताया कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है. इसके साथ ही कंपनी के इस महीने के आखिर तक पूरी तरह कर्जमुक्त होने की उम्मीद बढ़ गई है.

बुधवार की सुबह पीसी ज्वैलर्स का शेयर करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 14.08 रुपये पर पहुंच गया है. इससे पहले मंगलवार को मुनाफावसूली के कारण शेयर में गिरावट आई थी. हालांकि, इससे पहले लगातार तीन कारोबारी दिनों तक शेयर में तेजी रही थी.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?

एक हफ्ते में आया भारी उछाल
पिछले एक हफ्ते में पीसी ज्वैलर्स के शेयर में करीब 38 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं, एक महीने में शेयर 40 प्रतिशत से ज्यादा और 2026 में अब तक करीब 50 प्रतिशत चढ़ चुका है. तीन साल में इस शेयर ने करीब 400 प्रतिशत और पांच साल में करीब 430 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

14 में से 10 बैंकों का कर्ज चुकाया
कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने 14 बैंकों के कंसोर्टियम में से 10 बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया है. खास बात ये है कि इन सभी बैंकों का भुगतान तय समय से पहले किया गया है. कंपनी ने ये भी बताया कि बाकी 4 बैंकों के कुल बकाये में से भी 96 प्रतिशथ से ज्यादा रकम चुकाई जा चुकी है.

अब इन बैंकों का 4 प्रतिशत से भी कम कर्ज बाकी है. कंपनी का कहना है कि वो इस रकम का भुगतान भी इसी महीने कर देगी. इसके बाद पीसी ज्वैलर्स पूरी तरह कर्जमुक्त हो जाएगी. ये समझौता सितंबर 2024 में 14 बैंकों के साथ हुआ था. उस समय कंपनी पर करीब 4100 करोड़ रुपये का कर्ज था. इस कंसोर्टियम का नेतृत्व SBI कर रहा था.

ये भी पढ़ें: अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?

पहली तिमाही में बढ़ा मुनाफा
FY2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में ये 153 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की ऑपरेशनल आय 21 प्रतिशत बढ़कर 877 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 725 करोड़ रुपये थी. कंपनी के मुख्य कारोबार से मिलने वाला ऑपरेटिंग PAT भी 79 करोड़ रुपये से बढ़कर 213 करोड़ रुपये हो गया. यानी इसमें सालाना आधार पर 168 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *