JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ

e03c941b48ebd446c5971aa4a011229a1793097408194940 original


जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 28 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहा है. अपनी आईपीओ प्रक्रिया के तहत कंपनी का कुल मूल्यांकन 10.3 लाख करोड़ तय किया गया है. इस लिस्टिंग के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार हो जाएगी.

कंपनी ने अपने नए 27 करोड़ शेयर 1,119 प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए हैं. 10.3 लाख करोड़ के इस वैल्यूएशन के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के बाद भारत की चौधी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी कंपनी का आईपीओ 10 लाख करोड़ से अधिक के वैल्यूएशन पर आया है.

आईपीओ को मिले भारी रिस्पॉन्स और ग्रे मार्केट (Grey Market) के रुझानों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके शेयर लिस्टिंग के दिन ही 20% तक का मुनाफा दे सकते हैं.

Jio बनेगी भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी?

अगर शेयर 20% बढ़त के साथ 1340 के आसपास लिस्ट होते हैं तो कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹12.3 लाख करोड़ के पार पहुंच जाएगा. ऐसी स्थिति में जियो प्लेटफॉर्म्स, भारती एयरटेल को पीछे छोड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.

इस लिस्टिंग के बाद रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट घराना बन जाएगा. वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स का संयुक्त मार्केट कैप 27 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है. इसकी तुलना में 27 अक्टूबर 2026 तक टाटा ग्रुप की 32 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 25.7 लाख करोड़ था, वहीं अदानी ग्रुप की 11 कंपनियों का वैल्यूएशन 16.6 लाख करोड़ था.

30 लाख करोड़ के करीब पहुंच सकता है वैल्यूएशन 

अगर जियो के शेयर 1340 पर लिस्ट होते हैं तो मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप का कुल वैल्यूएशन 30 लाख करोड़ के करीब पहुंच सकता है. सबकी नज़रें अब 28 अक्टूबर को होने वाली लिस्टिंग पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *