इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?

4e7116ccb4a5ac344c14a8b79d36952817930224003571472 original


दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां के लोग लंबी उम्र तक जीते हैं. इजरायल भी उन्हीं देशों में शामिल है. यहां के लोगों की औसत उम्र करीब 83 से 84 साल होती है. लंबी उम्र के पीछे कई वजहें होती हैं, जिनमें खानपान, रोजाना की आदतें और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं. इजरायल के खाने में ताजी सब्जियां, फल, दालें और जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. यहां के कई पारंपरिक पकवान सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि इजरायल के लोग आमतौर पर क्या खाते हैं?

हुम्मस और फलाफेल 

इजरायल में हुम्मस और फलाफेल काफी पसंद किए जाते हैं. हुम्मस उबले हुए चने, तिल के पेस्ट, नींबू, लहसुन और जैतून के तेल से बनाया जाता है. इसे ब्रेड या सलाद के साथ खाया जाता है. वहीं, फलाफेल चने या मटर से बनने वाला एक पकवान है, जिसे छोटी गोलियों का आकार देकर तला जाता है. चने से बने इन दोनों पकवानों में प्रोटीन और फाइबर मिलता है. 

यह भी पढ़ें : साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?

खाने में शामिल होती हैं ताजी सब्जियां और सलाद

इजरायल के लोग अपने खाने में खीरा, टमाटर, प्याज और दूसरी ताजी सब्जियां भी शामिल करते हैं. इनसे सलाद बनाया जाता है, जिसे खाने के साथ परोसा जाता है. इसके अलावा, वहां जैतून के तेल का इस्तेमाल भी काफी होता है. इस तेल में अच्छी वसा पाई जाती है, जो सही मात्रा में खाने पर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है. रोजाना फल और सब्जियां खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. 

दालें, फल और अनाज भी शामिल 

इजरायल के लोगों के खानपान में दालें, फलियां, साबुत अनाज और ताजे फल भी शामिल होते हैं. इन चीजों से शरीर को ताकत मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. वहां के कई लोग मछली, मेवे और बीज भी खाते हैं. साथ ही, संतुलित खाना खाने और रोजाना शारीरिक गतिविधि करने पर ध्यान दिया जाता है.  उम्र के पीछे सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यायाम और रोजाना की आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं.

यह भी पढ़ें: रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप? |



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *