विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण (WPL 2027) के लिए ऑक्शन प्रक्रिया पूरी हो गई है. बुधवार को कोच्चि में हुए ऑक्शन में सबसे पहली बोली राघवी बिष्ट पर लगी थी, जो अनसोल्ड रही. पहली सफल बोली किरण नवगिरे की थी, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस प्राइस 40 लाख था. मुंबई 70 लाख तक गई थी. सोफी मोलिनक्स इस ऑक्शन की सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए हुए ऑक्शन से पहले 5 टीमों के कुल 27 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली थे. इनमें 7 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के थे. ऑक्शन में सबसे ज्यादा का पर्स यूपी वॉरियर्स का था, जिनके पास 3.75 करोड़ रुपये थे.
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
- दिशा कासट- 30 लाख
- लतिका इनामदार- 10 लाख
- भारती रावल- 10 लाख
- सानिका चाल्के- 10 लाख
- श्वेता सहरावत- 20 लाख
- अक्षिता भगत- 10 लाख
यूपी वारियर्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
- सोफी मोलिनक्स- 1.10 करोड़
- स्नेह राणा- 30 लाख
- ग्रेस हारिस- 30 लाख
- सुषमा वर्मा- 30 लाख
- कैथरीन ब्राइस- 10 लाख
- मनाली दक्षिणी- 10 लाख
- सहाना पवार- 10 लाख
गुजरात जायंट्स ने इन प्लेयर्स को खरीदा
- जी कमलिनी- 40 लाख
- ओर्ला प्रेंडरगास्ट- 30 लाख
- समीरा राघव- 10 लाख
दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को खरीदा
- किरण नवगिरे- 75 लाख
- उमा काशवी- 10 लाख
- क्रिस्टी गॉर्डन- 10 लाख
- नजमा खान- 10 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
- जेस जोनासेन- 40 लाख
- तेजल हसबनीस- 30 लाख
- वृंदा दिनेश- 10 लाख
- क्लो ट्राईऑन- 30 लाख
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन की खास बातें
विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें (RCB, MI, DC, GG, UPW) खेलती हैं. एक टीम में अधिकतम 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिसमें से 6 विदेशी हो सकते हैं. 5 टीमों ने कुल 63 प्लेयर्स को रिटेन किया था, इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी थे. ऑक्शन में कुल 27 स्लॉट खाली थे. ये मिनी ऑक्शन था, मतलब इसमें टीम RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकती थी.