जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 28 अक्टूबर को जारी आदेश में ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है. विषम सेमेस्टर (Odd Semester) की पढ़ाई 24 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में चलेगी. जामिया प्रशासन ने यह आदेश यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन और परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच लिया है. इससे पहले प्रशासन ने 8 नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला लिया था, जिसे अब बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया है.
परीक्षाएं भी होगी ऑनलाइन
जामिया के नए फैसले के साथ ही और सेमेस्टर की आगामी सभी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार परिसर की स्थिति की समीक्षा के लिए संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और निर्देशों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि परिसर की मौजूदा स्थिति सामान्य पढ़ाई के अनुकूल नहीं है, इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें-NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
विषम सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार और विषम सेमेस्टर की ऑनलाइन पढ़ाई 24 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी. वहीं 25 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच सभी प्रैक्टिकल, फील्ड वर्क, प्रोजेक्ट वाईवा और माइनर प्रोजेक्ट से जुड़ी परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. इसके अलावा मुख्य थ्योरी विषयों के एंड सेमेस्टर एग्जाम 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाएंगे. वहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. इसके अलावा छुट्टियों के बाद 13 जनवरी 2027 से सम सेमेस्टर (Even Semester) की कक्षाएं शुरू की जाएगी. प्रशासन ने सभी प्रोग्राम और डिपार्टमेंट के प्रमुखों को ऑनलाइन कक्षाओं व परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और छात्रों की डिजिटल उपस्थिति का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं.
क्यों हो रहा जामिया में प्रदर्शन?
दरअसल जामिया में 12 अक्टूबर से छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र 2006 से भंग पड़े जामिया मिलिया इस्लामिया छात्रसंघ की बहाली और चुनाव कराने की स्पष्ट स्थिति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन के दौरान छात्रों की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी की गई. वहीं 24 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प और परिषद में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद तनाव बढ़ गया. जिसके बाद सुरक्षा कारणों का हलवा वाला देते हुए प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करने का फैसला लिया.
ये भी पढ़ें-Netanyahu’s Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI