इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

8a7a17a4c1a4fda10371fdca4e5c0d2c1793200626462587 original


इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया को बहुत नेम-फेम मिला था. हालांकि, फेमस होने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली. वो सिंपल जिंदगी जीने लगीं. उन्होंने आध्यात्मिकता, परिवार और पर्सनल लाइफ पर फोकस किया. अब वो घर के सारे काम खुद करती हैं. पब्लिक लाइफ से दूर रहती हैं और एक सिंपल फोन का इस्तेमाल करती हैं.

The Open Question with Anuradha Exwaized पॉडकास्ट में रूबी ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. मैं इतनी फेमस हुआ करती थी. मेरे पास मेकअप करने के लिए और छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए भी लोग होते थे. लेकिन अब मुझे अपने बच्चों के पीछे भागना होता है. अब मैं साफ सफाई करती हूं और बच्चों की देखभाल करती हूं. मैं अपने बच्चों के लिए खुद खाना बनाती हूं. मेरे बच्चों को मेरे हाथ का खाना पसंद है.’

अपने करियर से दूरी बनाने को लेकर उन्होंने कहा, ‘मुझे जवाब चहिए थे और मैं दो साल के लिए साइलेंस में चली गई. मैं घर पर रही. इसी दौरान मेरी मुलाकात मेरे पति से हुई. हम एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़ चुके थे. हमें पता था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. हमने शादी कर ली और हमारे बच्चे हुए. अब मैं रसोई में ही रह गई.’

रूबी भाटिया ने ये भी कहा कि मां बनने के बाद सात सालों तक उनकी ज़िंदगी ‘असंभव’ हो गई थी. वो हर घंटे स्ट्रगल करती थीं. हालांकि, करियर को चुनने के बजाय फैमिली को चुनना उनका एक सोच-समझकर लिया गया फैसला था. लेकिन रूबी ने भ माना कि मां की जिम्मेदारियां और घर के काम को एक साथ संभालना बिल्कुल भी आसान नहीं था.

रूबी भाटिया इंडिया की पहली वीजे थीं. रूबी को बहुत नेम-फेम मिला था. लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने दो बार बिग बॉस को रिजेक्ट किया था.

बिग बॉस किया रिजेक्ट

इसके अलावा रूबी ने कहा कि उन्होंने दो बार बिग बॉस रिजेक्ट किया था. पहला ऑफर उनकी शादी से पहले आया था. जब वो साइलेंस में रह रही थी. 

उन्होंने ने कहा, ‘उन्होंने मुझे पायलट एपिसोड के लिए बुलाया था. अपूर्व अस्थाना चैनल V में लेखक थे. उन्होंने मुझे फोन किया. उस समय मैं मौन रहती थी. इसीलिए मैंने मना किया. इसके बाद मुझे अगले साल फिर से ऑफर आया. मैं उस वक्त करना चाहती थी लेकिन कॉन्सेप्ट मुझे समझ नहीं आया तो मैंने मना कर दिया.’

इसके अलावा उन्होंने 1 करोड़ रुपये की एक फिल्म का ऑफर भी रिजेक्ट कर दिया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *