Netanyahu’s Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

c6eec636f8fc58392e2964218f931fd417931819326551472 original


इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के चर्चित नेताओं में शामिल हैं. गाजा में जारी संघर्ष, ईरान के साथ तनाव और इजराइल की नीतियों को लेकर वह अक्सर खबरों में रहते हैं. उनकी राजनीति और फैसलों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और पढ़ाई को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नेतन्याहू कितने पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने कहां से पढ़ाई की और राजनीति में आने से पहले उनका करियर कैसा रहा.

यह भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

कहां से पढ़े हैं बेंजामिन नेतन्याहू?

बेंजामिन नेतन्याहू ने शुरुआती पढ़ाई यरुशलम में की और हाई स्कूल की पढ़ाई अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित चेल्टेनहैम हाई स्कूल से पूरी की. आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका के मशहूर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  MIT से पढ़ाई की है. यह दुनिया के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में से एक है. उन्होंने यहां से आर्किटेक्चर यानी इमारतों के डिजाइन और निर्माण से जुड़ी पढ़ाई में बैचलर डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई भी  MIT से मैनेजमेंट में पूरी की.उन्होंने ने MIT में पढ़ाई के दौरान ही  राजनीति विज्ञान से जुड़े विषयों का भी अध्ययन किया. 

जब वह बेंजामिन नेतन्याहू ने MIT और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान की उच्च स्तरीय पढ़ाई की थी. उन्होंने इस विषय में पीएचडी के लिए रिसर्च और कोर्सवर्क भी किया, लेकिन 1976 में अपने बड़े भाई योनातन की मौत के बाद वह पढ़ाई छोड़कर इजराइल लौट आए. इस वजह से उनकी पीएचडी पूरी नहीं हो सकी.

राजनीति में आने से पहले क्या करते थे नेतन्याहू?

राजनीति में आने से पहले नेतन्याहू इजराइल की सेना में काम कर चुके हैं. उन्होंने इजराइली सेना की विशेष कमांडो यूनिट सायरेट मतकल में सेवा दी थी. इस दौरान उन्होंने कई सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया. सेना में काम करने के अनुभव ने उनके जीवन और आगे के करियर पर असर डाला. सेना से जुड़ाव के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया. उन्होंने अमेरिका में इजराइल के राजनयिक मिशन में भूमिका निभाई और बाद में संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत के रूप में भी काम किया. 

कब बने इजराइल के प्रधानमंत्री?

बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार 1996 में इजराइल के प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद वह 2009 में दोबारा इस पद पर पहुंचे और लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व किया. दिसंबर 2022 में उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री पद संभाला. वह इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *