शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज

4b970ebd043070da3c6af9ee6742309b17931889772731483 original


फैमिली कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का अपकमिंग दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है. इस एपिसोड में शाहिद कपूर अपनी पत्नी और बिजनेसवुमेन मीरा राजपूत के साथ पहुंचे हैं. इस एपिसोड में मीरा राजपूत पहली बार टीवी पर नजर आने वाली हैं. शाहिद कपूर से शादी के बाद मीरा कई बार सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स में दिखाई दी हैं, लेकिन इस बार वो पहली बार टेलीविजन पर किसी शो में नजर आएंगी.

ईशान खट्टर भी इस एपिसोड़ में गेस्ट के रूप में शामिल होंगे. इस एपिसोड़ में तीनों एक-दूसरे की टांग खींचते और साथ मस्ती करते नजर आएंगे. इस एपिसोड में मीरा राजपूत ने शाहिद की उन आदतों के बारे में भी बताया है जिनसे वो परेशान हो चुकी हैं.

शाहिद कपूर की आदतों पर मीरा ने ली चुटकी

जब कपिल शर्मा मीरा से शाहिद की एक आदत के बारे में पूछते हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है, तब मीरा का रिएक्शन देखने लायक होता है. वह सीरियस होकर पूछती हैं,  ‘एक?’ मीरा के इस जवाब पर शाहिद चुप रह जाते हैं, जबकि वहां मौजूद ऑडियंस हंसने लगते हैं.

हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्हें शाहिद की किन आदतों से परेशानी होती है. प्रोमो में इस सवाल को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है. इससे आने वाले एपिसोड के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट बरकरार है.

इस एपिसोड में एक और मजेदार पल तब देखने को मिलता है, जब रश्मिका से शाहिद की पैरेंटिंग के बारे में पूछा गया. तब उन्होंने कहा, ‘ये बच्चों को बिगाड़ते हैं, लेकिन नॉट इन अ बैड मैनर.’ इस पर शाहिद ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हां, बाइक तेज चलाते हैं, लेकिन सेफ चलाते हैं. बच्चों को बिगाड़ते हैं, लेकिन नॉट इन अ बैड मैनर’

‘उड़ता पंजाब’ देखकर शाहिद से दूर हो गई थीं मीरा

प्रोमो में शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे रॉकस्टार का किरदार निभाया था, जो नशे की लत से जूझता है. शाहिद ने बताया कि फिल्म देखते समय मीरा उनके पास बैठी थीं, लेकिन फिल्म खत्म होते-होते वो सोफे के दूसरे कोने पर जाकर बैठ गईं.

इस किस्से पर कपिल शर्मा ने भी मजाक किया. उन्होंने कहा कि अगर मीरा को शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ दिखाई जाती, तो शायद वो भाग ही जातीं.

डांस से नोक-झोंक तक सब मिलेगा

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर प्रोमों में साथ में फिल्म ‘धड़क’ के गाने ‘झिंगाट’ पर डांस करते भी दिख रहे हैं. शाहिद और मीरा की नोकझोंक से लेकर दोनों भाइयों की मस्ती तक, इस एपिसोड में आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर मिलेगा. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का ये दिवाली स्पेशल एपिसोड 31 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *