दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो

1bac68e95f0707adfcb2e73a62900b6e17932856521181403 original


पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका ये टूर कई शहरों में होने वाला है, जिसके लिए अलग-अलग शहरों में खास तैयारी की गई है. ऐसे में उनका पहला लाइव कॉन्सर्ट दिल्ली में होने वाला है, जो कि 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. 

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए खास तैयारियां भी की गई है. उनका कॉन्सर्ट टाइट सिक्योरिटी में किया जाएगा. मेट्रो की ओर से भी खास तैयारी की गई गई है. रात 12 बजे तक मेट्रो चलाई जाने की तैयारी की गई है.

दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ाई गईं

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ाई गई हैं. ये खास तैयारी इसलिए रखी गई है ताकि लोगों को उनके घर लौटने में परेशानी ना हो, जिसकी वजह से दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग को बढ़ा लिया है. 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया रिकॉर्ड

कॉन्सर्ट में 70 हजार लोगों के आने की उम्मीद

इतना ही नहीं, दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में भारी-भरकम भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि 70 हजार लोगों के आने की उम्मीद है. भीड़ संभालने के लिए मेट्रो की विशेष व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर अन्य मेट्रो लाइनों पर रात 12 बजे तक सेवाएं दी जाएंगी.

स्टैंडबाय पर रखी गईं ट्रेनें

वहीं, कॉन्सर्ट के मद्देनजर जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. अतिरिक्त स्टाफ को भी तैनात किया गया है. भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी और जरूरत पड़ने पर स्टैंडबाय ट्रेनें भी तैयार रखी जाएंगी. दिल्ली मेट्रो ऐप से क्यूआर टिकट खरीदने का समय भी एक घंटे बढ़ाया गया है.

दिलजीत के कॉन्सर्ट में जाने वालों को मेट्रो से सफर करने की सलाह की गई है. साथ ही निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की अपील भी की गई है. 

दिलजीत ने भी शेयर किया वीडियो

इसके साथ ही दिलजीत ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है, ‘शो 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा. 10 बजे शो बंद करने के लिए भी कहा गया है.’ सिंगर ने कहा कि उनके पास गाने तो बहुत हैं लेकिन टाइम कम है. 2026 में होने वाले दिलजीत के टूर का ये पहला कॉन्सर्ट है. इसके बाद वो 2028 में दिल्ली आएंगे.

आपको बता दें कि दिल्ली के साथ ही बाकी शहरों में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर इंदौर, अहमदाबाद 21 नवंबर, मुंबई में 27 नवंबर, बेंगलुरु में 29 नवंबर और लखनऊ में 5 दिसंबर को लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है. वहीं चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *