CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट

8b5091ca50874ad8c79f4fb1e4297c361776860353468975 original


IPL 2026 टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैच खेल चुकी है, लेकिन अब तक एमएस धोनी की एक झलक तक देखने को नहीं मिली है. CSK का अगला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है. इसी बीच धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. चेन्नई अब तक 6 मैचों में केवल दो बार जीत दर्ज कर सकी है, ऐसे में धोनी का ‘गेम अवेयरनेस’ टीम को बेहतर लय प्राप्त करने में मदद कर सकता है.

अच्छी खबर यह है कि एमएस धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया है. यह एक ऐसी चीज रही है, जिससे धोनी ने पिछले की हफ्तों से दूरी बनाई हुई थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी विकेटकीपिंग का अभ्यास करते दिखे.

जियोहॉटस्टार के साथ चर्चा में मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी आदित्य तारे ने अपडेट देकर बताया कि जब उन्होंने नेट्स में धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा, तो वे चौंक गए थे. क्योंकि धोनी अक्सर विकेटकीपिंग का अभ्यास नहीं करते हैं. वो नेट्स में बैटिंग या कभी-कभी गेंदबाजी करते हैं. आदित्य ने बताया कि शायद धोनी अपनी मैच फिटनेस परखने का प्रयास कर रहे हैं. आदित्य तारे ने कहा कि ये पहली बार है जब उन्होंने नेट्स में धोनी को विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते देखा है, जो अगले मैच से पूर्व CSK के लिए अच्छे संकेत हैं. बताते चलें कि धोनी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले से काफ इंजरी (पिंडली में चोट) से जूझ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सिर पर लगी तीखी बाउंसर, बल्लेबाज ने गुस्से में हेलमेट पर मारी लात, मैच रद्द; देखें वीडियो

विशेष रूप से पिछले 2 सीजन में एमएस धोनी ने आमतौर पर नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बैटिंग की है. इसलिए आईपीएल 2024 में उन्होंने 161 रन बनाए थे. पिछले सीजन यानी IPL 2025 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 196 रन बनाए थे. इस सीजन अब तक उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें:

2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *