‘ड्रग्स’ के मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बैठी जांच, टी20 वर्ल्ड कप में घिनौनी हरकत को दिया अंजाम; क्या लगेगा बैन?

76578726b3a6e548d86dae1e4939b92717768586971041364 original


पाकिस्तान के लिए स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) पर ‘ड्रग्स’ (Recreational Drug) के मामले में जांच बैठ चुकी है. नवाज ड्रग्स के सेवन में पॉजिटिव पाए गए. अब उनकी जांच रही है. कथित तौर पर पाक ऑलराउंडर ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस घिनौन हरकत को अंजाम दिया था. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो में छपी एक रिपोर्ट में नवाज के ड्रग्स केस के बारे में बताया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव आने के कारण नवाज की इंग्लैंड में होने वाले टी20 ब्लास्ट के लिए सरे में शामिल होने वाली डील रद्द हो गई. पाक ऑलराउंडर आईसीसी की डोपिंग विरोधी प्रक्रिया के अधीन हैं. 

रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, “आईसीसी ने इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी है और पीसीबी ने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रक्रिया के नतीजे आज आईसीसी को बता दिए जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ टेस्ट 

बताया गया कि टी20 विश्व कप के दौरान ही हुए टेस्ट में नवाज पॉजिटिव पाए गए थे. नवाज ने श्रीलंका में खेले गए पाकिस्तान के सभी सात टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में हिस्सा लिया था. 

क्या मोहम्मद नवाज पर लगेगा बैन?

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस हरकत के बाद नवाज पर बैन लगाया जाएगा? फिलहाल इस सवाल को लेकर चीजें साफ नहीं हो सकी हैं. आईसीसी ने मामले पर कोई भी कमेंट करने से मना किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवाज पर क्या एक्शन लिया जाता है. 

मोहम्मद नवाज का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नवाज पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 टेस्ट, 44 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में नवाज ने 144 रन बनाए और 16 विकेट लिए. वनडे में उन्होंने 538 रन बनाए और 49 विकेट अपनी झेली में डाले. टी20 इंटरनेशनल में पाक ऑलराउंडर ने 911 रन स्कोर किए और 101 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: 2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *