Gold-Silver Price Today 7 June: सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! 5 दिनों में धड़ाम हुए दाम, जानें आज के ताजा रेट

9de5ac5b0cdc4581121bb7498eeaab2617808202722071435 original


Gold-Silver Price Today 7 June 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. पिछले पांच दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. खासकर चांदी के दाम में तेज गिरावट आई है, जबकि सोना भी लगातार दबाव में बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बदली रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

पांच दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?

देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों के दौरान अच्छी- खासी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.6 लाख रुपये के आसपास से फिसलकर लगभग 1.52 से 1.59 लाख रुपये के दायरे में पहुंच गया है. इससे उन लोगों को राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे.

चंडीगढ़ से दिल्ली-NCR तक CBI ने लगाई रेड, 661 करोड़ रुपये की हेराफेरी पर आज की बड़ी कार्रवाई

आज सोना का भाव- 

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹155910 ₹140150 ₹116990
मुंबई ₹152730 ₹140000 ₹114550
कोलकाता ₹152730 ₹140000 ₹114550
चेन्नई ₹154910 ₹142000 ₹119100
पटना ₹155810 ₹140050 ₹116890
लखनऊ ₹155910 ₹140150 ₹116990
अयोध्या ₹155910 ₹140150 ₹116990
मेरठ ₹155910 ₹140150 ₹116990
कानपुर ₹155910 ₹140150 ₹116990
गाजियाबाद ₹155910 ₹140150 ₹116990
नोएडा ₹155910 ₹140150 ₹116990
गुरुग्राम ₹155910 ₹140150 ₹116990
चंडीगढ़ ₹155910 ₹140150 ₹116990
जयपुर ₹155910 ₹140150 ₹116990
लुधियाना ₹155910 ₹140150 ₹116990
गुवाहाटी ₹152730 ₹140000 ₹114550
इंदौर ₹155810 ₹140050 ₹116890
अहमदाबाद ₹155810 ₹140050 ₹116890
वडोदरा ₹155810 ₹140050 ₹116890
सूरत ₹155810 ₹140050 ₹116890
पुणे ₹152730 ₹140000 ₹114550
नागपुर ₹152730 ₹140000 ₹114550
नासिक ₹152760 ₹140030 ₹114580
बैंगलोर ₹152730 ₹140000 ₹114550
भुवनेश्वर ₹152730 ₹140000 ₹114550
कटक ₹152730 ₹140000 ₹114550
केरल ₹152730 ₹140000 ₹114550
रायपुर ₹152730 ₹140000 ₹114550
हैदराबाद ₹152730 ₹140000 ₹114550

आज चांदी का भाव- 

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मुंबई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कोलकाता ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
चेन्नई ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
पटना ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
लखनऊ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
अयोध्या ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मेरठ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कानपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गाजियाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नोएडा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गुरुग्राम ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
चंडीगढ़ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
जयपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
अहमदाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
वडोदरा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
लुधियाना ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गुवाहाटी ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
इंदौर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
सूरत ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
पुणे ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नागपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नासिक ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
बैंगलोर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
भुवनेश्वर ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
कटक ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
रायपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
हैदराबाद ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000

चांदी में आई बड़ी गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है. हाल के दिनों में चांदी की कीमत में हजारों रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार, चांदी में निवेश करने वाले कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है. 

महंगाई की मार: घरेलू एलपीजी 29 रुपया महंगा, भड़की जनता; विपक्ष ने पीएम मोदी को कहा- ‘इंफ्लेशन मैन’

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के भाव?

सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता है. निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में जल्द कटौती नहीं करेगा, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है. आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोने और चांदी की मांग कमजोर पड़ जाती है. इसके अलावा, हाल के महीनों में कीमतों में तेज उछाल के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा, जिसके चलते सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार नीचे आए हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और भू-राजनीतिक घटनाक्रम आगे की कीमतों की दिशा तय करेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *