IPL में विराट कोहली के 800 चौके, देखें सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

151994e0cb55c1cf8e6a5584367888f31777049548797975 original


विराट कोहली IPL में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं. उससे पहले उन्होंने एक और खास कीर्तिमान रच डाला है. विराट, इंडियन प्रीमियर लीग में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हासिल किया. कोहली ने अपने करियर की 266वीं पारी में 800 चौके पूरे किए हैं.

क्या आप यह नहीं जानना चाहेंगे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में विराट कोहली के सबसे करीब कौन हैं. यहां देख लीजिए सबसे ज्यादा चौके बटोरने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट.

विराट के 800 चौके पूरे, टॉप-5 में कौन-कौन?

विराट कोहली आईपीएल में 800 चौके लगाने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं. इस सूची में विराट के बाद शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने अपने ऐतिहासिक IPL करियर में 768 चौके लगाए थे. तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिनके नाम 663 चौके हैं. धवन और वॉर्नर, दोनों आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं.

इस लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम है, जो अब तक अपने 271 मैचों के करियर में 653 चौके लगा चुके हैं. टॉप-5 लिस्ट अजिंक्य रहाणे के साथ पूरी होती है, जो 522 चौके लगाकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. आईपीएल में 500 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में सुरेश रैना (506 चौके) भी आते हैं.

यह भी पढ़ें: अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, साई सुदर्शन के नाम स्पेशल रिकॉर्ड

IPL में सबसे ज्यादा चौके

  • 800+ चौके – विराट कोहली
  • 768 चौके – शिखर धवन
  • 663 चौके – डेविड वॉर्नर
  • 653 चौके – रोहित शर्मा
  • 522 चौके – अजिंक्य रहाणे

IPL 2026 में भी अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के ही नाम है. कोहली अब तक मौजूदा सीजन में 33 चौके लगा चुके हैं. उनके बाद इस सूची में CSK के संजू सैमसन का नाम है, जो अब तक IPL 2026 में 31 चौके जड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

6,6,6,6,6… साई सुदर्शन ने जड़ा शतक, RCB के खिलाफ दमदार पारी से तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *