IPL 2026 फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार ने भरी हुंकार, बोले- एक और ट्रॉफी जीतने का…

46c3a12fa12024645ab87df4b438191317801570072611364 original


Rajat Patidar PC, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई (रविवार) को IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. मैच से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने हुंकार भरते हुए दूसरी ट्रॉफी जीतने को लेकर बात की. उन्होंने साफ कर दिया कि वह और उनकी टीम डिफेंडिंग चैंपियन की मानसिकता से मैदान पर नहीं उतरेगी. 

दूसरे कप्तानों के बारे में कभी नहीं सोचा

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, “मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा कि दूसरे कप्तानों ने पहले क्या किया है और क्या मैं किसी के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता हूं या नहीं. मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी आगे बढ़ने या पीछे हटने के बारे में नहीं सोचा. अगर मैं यहां हूं, तो मैं सिर्फ इस पर फोकस कर रहा हूं कि मैं फाइनल से पहले क्या कर सकता हूं. कल फाइनल है. हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे.”

पिछले खिताब को लेकर बोले पाटीदार

2025 में आरसीबी के खिताब जीतने रजत पाटीदार ने कहा, “पिछले साल हमने किया था, लेकिन इस दफा नया सीजन है. आप लगातार 2025 के बारे में बात नहीं कर सकते और जो हमने किया था. आपको ज्यादा से ज्यादा वर्तमान में होना होगा और वो करिए जो आप ट्रॉफी जीतने के लिए बेस्ट कर सकते हैं.”

एक और ट्रॉफी जीतने का मौका

पाटीदार ने टीम के एक और ट्रॉफी जीतने को लेकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ बदला है या फिर अलग तरीके से बात कर रहे हैं. हम उसी मानसिकता में हैं. लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा कि हम यहां डिफेंडिंग चैंपियन वाली मानसिकता के साथ कुछ भी डिफेंड करने के लिए नहीं हैं. हमारे पास एक और ट्रॉफी जीतने का मौका है. 

क्वालीफायर-1 में जमकर बोला था पाटीदार का बल्ला

गौरतलब है गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर में पाटीदार ने आरसीबी के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रन स्कोर किए थे. इस पारी के लिए रजत को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया था. 

 

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final Live Streaming: इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *