Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा

846fbfdf0f798bba6c9599a6a73bbf6f17931681856021216 original


सालों की कड़ी मेहनत के बाद परिवार के सपने सच होते हैं तो आंखों में खुशी के आंसू आ ही जाते हैं. कुछ ऐसा ही बुधवार को जियो प्लेटफॉमर्स की IPO लिस्टिंग के दौरान देखने को मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी की बातें सुनकर भावुक हो गए. ईशा अंबानी ने इस दौरान साल 1977 से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया.

बता दें कि इस खास मौके पर बेटी ईशा अंबानी और बेटे अनंत अंबानी ने जियो के सफर और कंपनी की सफलता के बारे में बात की. ईशा अंबानी ने अपने पिता के पुराने दिनों को याद करते हुए 1977 का एक किस्सा सुनाया. उस समय मुकेश अंबानी केवल 20 साल के थे. वह रिलायंस के पहले IPO पर काम कर रहे थे. जब ईशा अंबानी ने उनसे जुड़े किस्से की बात की तो मुकेश अंबानी भावुक होते नजर आए. 

शेयर बाजार में लिस्ट हुआ Jio 

Jio प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को शेयर बाजार में एंट्री की है. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बीएसई और एनएसई पर 21 फीसदी से कुछ ज्यादा प्रीमियम के साथ 1358 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ.

इस मौके पर ईशा ने ये भी बताया कि जियो ने लगभग 10 साल में बड़ी सफलता हासिल की है. उनके मुताबिक, इस साल कंपनी का रेवेन्यू लगभग 15.5 अरब डॉलर और वास्तविक कमाई करीब 8 अरब डॉलर रही. 

1977 के दिनों को किया याद

ईशा अंबानी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले फैमिली डिनर के दौरान उनके पिता 1977 के दिनों को याद कर रहे थे. उन्होंने ये बताया कि अभी कुछ दिन पहले उनके पिता 1977 के अपने दिनों को याद कर रहे थे. ईशा ने बताया कि उनके दादा धीरूभाई अंबानी चाहते थे कि आम लोग भी कंपनी की तरक्की में हिस्सेदार बनें. इसी सोच के साथ ही रिलायंस को आम निवेशकों से जोड़ने का फैसला लिया गया था. 

आकाश अंबानी की तारीफ की

ईशा ने कहा कि जियो की लिस्टिंग सफर का अंत नहीं है, बल्कि ये एक नई शुरुआत है. कंपनी आगे भी अपने निवेशकों और ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश करेंगी. इसके साथ ही ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी की मेहनत की तारीफ भी की और कहां कि जियो के साथ 13 साल के इस सफर में उनके भाई ने काफी मेहनत की है. इस दौरान अनंत अंबानी ने भी जियो पर भरोसा करने वाले ग्राहकों का धन्यवाद किया.

Gold Rate Today: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *