इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

ca7c193e3cd8d4bfbe964e192e26727f17812711584881364 original


Top-5 Fastest International Cricket Deliveries: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है. लेकिन 11 जून को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे के बाद एक दावे ने तूल पकड़ा. कहा जाने लगा कि बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा सबसे ज्यादा तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. तो आइए जानते हैं कि नाहिद राणा के सबसे तेज गेंद फेंकने की सच्चाई क्या है. इसके अलावा दुनिया की 5 सबसे तेज गेंदें किन गेंदबाजों ने फेंकी हैं. 

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि नाहिद राणा ने 158.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. वीडियो में इस गेंद की रफ्तार नहीं दिख रही है. अगर राणा ने इस रफ्तार के साथ गेंद डाली भी थी तब भी वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज नहीं बने, क्योंकि अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में 161.3 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डाली थी. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज 

1- शोएब अख्तर- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 2003 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कायम किया था. अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. 

2- ब्रेट ली- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थीं. ब्रेट ली न सिर्फ अपने जमाने के बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे. 

3- शॉन टेट- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेटे के नाम पर भी 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है.

4- जेफ थॉमसन- ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ने 1975 में पर्थ के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इसके साथ वह लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. 

5- मिचेल स्टार्क- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. स्टार्क टॉप-5 की लिस्ट में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक्टिव हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘विरोधी से दोस्त तक…’, केन विलियमसन के संन्यास पर आया विराट कोहली का रिएक्शन; जानें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *