दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल

a761f59bf75a925c5a5afe699bf4c68417931994127041346 original


दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है. अब यहां लोग घर बैठे मोबाइल एप के जरिए शराब की बुकिंग कर सकते हैं. हाल ही में दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) ने दीवाली से पहले अक्टूबर 2026 में दिल्ली लिकर बुकिंग एप को लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से ग्राहक शराब के उपलब्ध ब्रांड देख सकते हैं और अपनी पसंद की बोतल चुनकर उसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

हालांकि, इस सुविधा का मतलब ये नहीं है कि शराब की होम डिलीवरी होगी. ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ग्राहकों को खुद शराब की दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर लेना होगा.

ऑनलाइन मिलेगी शराब
फिलहाल इस ऐप के जरिए DSIIDC के जरिए चलाई जाने वाली 208 शराब की दुकानों से बुकिंग की जा सकती है. ग्राहक एप पर उपलब्ध शराब के ब्रांड, बोतल का साइज और उसकी संख्या चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपनी पसंद की दुकान चुनकर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. बोतल को बुक करने के बाद ग्राहक को खुद दुकान पर जाकर डिलीवरी लना होगी.

48 घंटे में कैंसिल होगी बुकिंग
ग्राहकों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उन्हें बुकिंग के 48 घंटे के भीतर ही दुकान पर जाकर बोतल लेना होगी. बुकिंग पूरी होने के बाद एप पर एक QR कोड मिलेगा. ग्राहक को शराब लेते समय ये कोड दुकान के कर्मचारियों को दिखाना होगा. कर्मचारी कोड स्कैन करने के बाद ऑर्डर ग्राहक को सौंप देंगे.

लेकिन अगर आप बुकिंग के 48 घंटे के बाद दुकान पर पहुंचते हैं तो आपकी बुकिंग कैंसिल हो जाएगी. ये बुकिंग केवल 48 घंटे के लिए ही है, उसके बाद यदि कोई अपना ऑर्डर रिसीव करने जाता है तो उसे शराब हीं मिलेगी.

ग्राहक खुद कर सकते हैं ऑर्डर कैंसिल?
इस एप के जरिए शराब की घर पर डिलीवरी नहीं की जाएगी. ग्राहकों को उसी दुकान से शराब लेनी होगी, जिसे उन्होंने बुकिंग के समय चुना है. दिल्ली की सभी शराब की दुकानों पर ये सुविधा उपलब्ध नहीं है. एप केकैंसिलेशन नियमों के मुताबिक, ग्राहक शराब लेने से पहले अपना ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं. हालांकि, शराब खरीदने और उसे लेने के बाद उसे वापस नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *