दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव

a0cd43c5553fffeb231d9b6aa593a38a17891263837161364 original


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इससे पहले सामने आया अपडेट चौंकाने वाला है. दरअसल, सीरीज के लिए टीम इंडिया से उनका ड्रेसिंग रूम छिन गया है. भारतीय टीम दूसरा ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करेगी. 

मैच भले ही भारत में खेले जाएंगे, लेकिन सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है. इसके चलते दिल्ली में टीम इंडिया मेहमान टीम के रूप में, जबकि अफगानिस्तान मेजबान टीम के रूप में उतरेगी. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, होम और अवे प्रोटोकॉल के चलते अफगान टीम घरेलू टीम के ड्रेसिंग रूम को उपयोग में लेगी, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा के नाम पर है. भारतीय टीम मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम में रहेगी, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रकाश भंडारी के नाम पर है. 

ड्रेसिंग रूम में होने वाले बदलाव को लेकर दिल्ली एंड ड्रिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि यह अनोखा नजारा होगा कि भारतीय खिलाड़ी प्रकाश भंडारी के नाम पर नामित मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम से बाहर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, जमकर लगाए शॉट्स; देखें वीडियो

इससे पहले भी भारत में मेजबानी कर चुका है अफगानिस्तान 

यह कोई पहला मौका नहीं होगा कि जब अफगानिस्तान टीम भारत के किसी मैदान पर घरेलू टीम के रूप में खेलेगी, बल्कि इससे पहले टीम ने भारत के ग्रेटर नोएडा, देहरादून और लखनऊ में अपने मैच खेले हैं. हालांकि यह पहली बार होगा कि जब भारत की सरजमीं पर अफगानिस्तान, टीम इंडिया की मेजबानी करेगी. भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच में बड़े ही अच्छे रिश्ते हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अक्सर अफगानिस्तान की मदद की है. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर. 

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टी20 मैच पर बोले जापान के कप्तान, ‘हम सिर्फ इस मौके का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *