प्रिंस यादव का डेब्यू कंफर्म! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

9df02287450d587bc49bc0dfe06be2f117729891837641378 original


भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार, 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं. कंडीशंस और मौसम को देखते हुए भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के हीरो प्रिंस यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. यहां जानें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन, कौन लेगा विराट कोहली की जगह?

विराट कोहली पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि तीसरे नंबर पर किसे खिलाया जाए? यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन दोनों दावेदार शानदार फॉर्म में हैं. 

धर्मशाला वनडे में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. रोहित फिट हैं. ऐसे में इन दोनों का ओपनिंग करना तय है. तीन नंबर पर ईशान किशन खेलते दिख सकते हैं. वह इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं. इसके बाद चार नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांच नंबर पर केएल राहुल का खेलना भी कंफर्म है. 

छह और सात नंबर पर दो ऑलराउंडर दिख सकते हैं. ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और सीम ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना है. कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर होंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ युवा प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं. उनका डेब्यू तय माना जा रहा है.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें- 

वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *