भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हॉकी एशिया कप में 19-0 से जीता मैच

070d93b64796cfc99362d675dc9bf7631789030985961975 original


क्रिकेट के बाद हॉकी में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद डाला है. मंगोलिया में खेले जा रहे महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हरा दिया. यह क्वार्टरफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को खेला गया, जहां टीम इंडिया ने हर क्षेत्र में पाकिस्तान को मात दी.

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में पांच गोल दाग दिए और दूसरे क्वार्टर में भी 5 गोल हुए. इस तरह भारतीय टीम हाफ टाइम तक 10-0 की विशालकाय बढ़त ले चुकी थी. टीम इंडिया का यह दबदबा दूसरे हाफ में भी कायम रहा. तीसरे क्वार्टर में भारत की ओर से 3 गोल और अंतिम क्वार्टर में टीम इंडिया ने 6 गोल कर डाले. इस तरह भारत ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए पाकिस्तान टीम को 19-0 से मात दी, जो महिला हॉकी जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीतों में से एक है.

इन 19 में से 11 फील्ड गोल रहे, यह बताता है कि पूरे मुकाबले में गेंद का नियंत्रण टीम इंडिया के पास रहा. 7 गोल पेनल्टी कॉर्नर और मैच के 13वें मिनट में ही भारत को पेनल्टी शूट आउट मिला था, जिसे टीम इंडिया ने गोल में तब्दील किया. कमाल की बात यह रही कि भारतीय टीम के 13 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किया. पूजा मलिक ने मैच में तीन गोल करके हैट्रिक लगाई, जिन्होंने 27वें, 49वें और 51वें मिनट में गोल किया. उनके अलावा रोशनी, सनिका माने, मधू सिदार और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए.

पाकिस्तान टीम इतनी बुरी तरह पिछड़ रही थी कि उसने मैच में एक गोल भी नहीं किया. एक गोल करना तो दूर की बात, वह एक पेनल्टी शूटआउट या पेनल्टी कॉर्नर भी नहीं बटोर पाया.

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना अब मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले चौथे क्वार्टरफाइनल मैच के विजेता से होगा. दक्षिण कोरिया और मलेशिया टूर्नामेंट के चौथे सेमीफाइनल में आमने-सामने आने वाले हैं. बता दें कि गोल्ड मेडल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. भारत महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पिछली 2 बार का चैंपियन है और 2026 का खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी करना चाहेगा.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *