सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अच्छा मौका है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 20 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.
20 पदों पर होगी भर्ती
सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी. कोर्ट मास्टर का काम अदालत की कार्यवाही को सही तरीके से चलाने में मदद करना होता है. ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी काम का अनुभव और शॉर्टहैंड से जुड़ी योग्यता होना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें : 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
कौन कर सकता है आवेदन?
कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को शॉर्टहैंड और भर्ती के लिए तय की गई अन्य योग्यताओं को भी पूरा करना होगा. उम्र 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां भर्ती या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर कोर्ट मास्टर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें. नोटिफिकेशन में दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियों को एक बार फिर जांच लें, ताकि कोई गलती न रह जाए. इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें और उसकी रसीद या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
आवेदन की अंतिम तारीख का रखें ध्यान
सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है. अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी परेशानी होने से फॉर्म भरने में दिक्कत आती है. इसलिए सही समय पर करें.आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद संभालकर रखें. उम्मीदवारों आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद से जुड़ी जिम्मेदारियों और जरूरी योग्यताओं की जानकारी जरूर पढ़ लें.
यह भी पढ़ें :SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI