200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत

72993194272c45dd8f94f28320f2ccb817932118689601346 original


कहते हैं कि किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया है. जहां का एक परिवार गरबा के लिए 200 रुपये का कूपन खरीदकर गया, वहां कुछ ऐसा हुआ कि रातों-रात परिवार की किस्मत ही चमक गई. गरबा कार्यक्रम में उन्होंने सिर्फ 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा जिस पर अपने 6 साल के पोते वेदांश का नाम लिखवाया. कुछ समय बाद जब लकी ड्रॉ का नतीजा आया, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

दरअसल वेदांश के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर निकल गई. जिस परिवार के लिए ये गाड़ी खरीदना लंबे समय से एक सपना था, उसे अब ये कार इनाम में मिल गई. खास बात ये है कि इस गाड़ी को खरीदने की इच्छा परिवार की दो पीढ़ियों को थी.

200 के कूपन ने बदली किस्मत
NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाली किरण रायकवार गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभापुरी धाम गई थीं. इसी दौरान उन्होंने 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा. उन्होंने कूपन अपने 6 साल के पोते वेदांश के नाम पर लिया था. किरण ने ये कूपन सामान्य तरीके से खरीदा था. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इतनी छोटी रकम खर्च करने पर उनके परिवार को इतना बड़ा इनाम मिल सकता है.

जब लकी ड्रॉ में वेदांश का नाम विजेता के रूप में घोषित हुआ, तो पूरा परिवार हैरान रह गया. महज 200 रुपये के कूपन ने उन्हें करीब 50 लाख रुपये की लग्जरी SUV का मालिक बना दिया.

2025 में निकला था इनाम, 2026 में मिली गाड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लकी ड्रॉ का आयोजन साल 2025 में हुआ था. हालांकि, परिवार को टोयोटा फॉर्च्यूनर की डिलीवरी साल 2026 में मिली. इस तरह इनाम जीतने से लेकर गाड़ी मिलने तक परिवार को इंतजार करना पड़ा. जब आखिरकार गाड़ी उनके पास पहुंची, तो ये उनके लिए बेहद खास पल बन गया.

ये भी पढ़ें: पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *