भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

7fd649a013b5e6c1c8f8379e0e835c4517931822093141364 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. बीते मंगलवार वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने की को मिली थी. टीम ने चेज के दौरान 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर जीत हासिल की थी. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारियां खेली थीं, जिसे देखते हुए फैंस चौथे मैच के लिए भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं. मुकाबले के सभी टिकट बिक गए हैं. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 के सभी टिकट बिक गए हैं. मुकाबले को देखने के लिए 40 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. 

रिलीज में लिखा गया, “इस शुक्रवार रात ऑकलैंड के ईडन पार्क में लगभग 40,000 दर्शक पहुंचने वाले हैं और न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने वाले चौथे T20I मैच के लिए आधिकारिक तौर पर ‘सोल्ड-आउट’ (सभी टिकट बिक जाने) की घोषणा कर दी गई है.” 

आगे लिखा गया, “सीरीज का यह चौथा मैच है जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं इससे पहले हैगली ओवल में खेले गए शुरुआती दो मैचों के सभी टिकट भी बिक गए थे. रविवार को सेडन पार्क में इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा.”

टूट जाएगा रिकॉर्ड

“शुक्रवार रात का मैच न्यूजीलैंड ​​की द्विपक्षीय सीरीज के मैचों में 36,523 दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ देगा. यह रिकॉर्ड 2019 में ईडन पार्क में भारत के खिलाफ ब्लैककैप्स और व्हाइट फर्न्स के डबलहेडर मैच के दौरान बना था.”

सिर्फ 2 बार ईडन पार्क में इससे ज्यादा दर्शक आए 

रिलीज में बताया गया कि इससे पहले सिर्फ 2 ही बार किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए इससे बड़ी भीड़ जुटी है. पहली बार 1982 में, जब ईडन पार्क में लगभग 42,000 दर्शक खचाखच भर गए थे. वे न्यूजीलैंड की उस टीम को देखने आए थे, जिसमें सर रिचर्ड हैडली, जॉन राइट और मार्टिन क्रो जैसे खिलाड़ी शामिल थे. इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ’82 दौरे के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया था. 

दूसरी बार 2015 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में, जहां ग्रांट इलियट के मशहूर छक्के की मदद से ब्लैककैप्स (न्यूजीलैंड) ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 41,000 दर्शकों के सामने विश्व कप फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.

 

यह भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *