‘जेलर 2’ ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, ‘कुली’ को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

11b6eddb5111db88c36952d93caaabf61793199406064587 original


‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है. रजनीकांत फिल्म से छा गए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म लगातार रिकॉर्ड भी बना रही है. 14वें दिन भी फिल्म शानदार कमा रही है. आइए जानते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन के बारे में.

सैकनिल्क के मुताबिक, रात साढ़े 8 बजे तक फिल्म ने 4.22 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 7,914 शोज मिले और 15.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

  • वहीं फिल्म के तमिल वर्जन ने 2.49 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 19 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 3,483 शोज मिले.
  • वहीं तेलुगू वर्जन ने 1.04 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 19 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं फिल्म को 1,320 शोज मिले.
  • फिल्म के हिंदी वर्जन ने 69 लाख कमाए. फिल्म को 9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 3,111 शोज मिले.

फिल्म ने 419.87 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं तमिल भाषा में फिल्म ने 291.59 करोड़ कमाए. तेलुगू भाषा में फिल्म ने 79.94 करोड़ कमाए. हिंदी भाषा में फिल्म ने 42.09 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 6.25 करोड़ कमा लिए हैं.

फिल्म ने हिंदी भाषा में बनाया ये रिकॉर्ड

इसी के साथ फिल्म ने हिंदी वर्जन में रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘कुली’ को पछाड़ दिया है. कुली ने हिंदी भाषा में 37.23 करोड़ कमाए. पहले नंबर पर 2.0 है. इस फिल्म ने हिंदी में 188 करोड़ कमाए थे. वहीं हिंदी में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 तमिल फिल्मों में ‘कबाली’ (28 करोड़) , ‘लियो’ (27.17 करोड़), ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (22.91 करोड़), ‘रोबोट’ (22 करोड़ रुपये), ‘जन नायकन’ (17.18 करोड़ रुपये), ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (16.6 करोड़ रुपये) और ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ (16.24 करोड़ रुपये) हैं.

फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. रजनीकांत फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, मिथुन चक्रवर्ती  जैसे स्टार्स दिखे. रजनीकांत की एक्टिंग से लेकर फिल्म के स्क्रीनप्ले तक सभी कुछ पसंद किया जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *