WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

755b623050b1f4a06aba56d69623eaea17931906205071364 original


ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है. उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था. यूपी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 1.10 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपना हिस्सा बनाया. वह इस नीलामी में 1 करोड़ या उससे ज्यादा के प्राइस में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. 

सोफी के लिए सबसे पहले यूपी ने ही पैडल उठाया था. यूपी को आरसीबी ने चैलेंज किया. दोनों के बीच कुछ देर बिडिंग वॉर चली. लेकिन जब बोली 1.10 करोड़ रुपये पर पहुंची, तो यूपी के आगे कोई टीम नहीं टिक पाई. इस तरह उन्होंने भारी-भरकम रकम देकर कंगारू खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा. 

2023-24 में RCB के लिए खेलीं

2023-24 सीजन में सोफी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. सीजन में उन्होंने बेंगलुरु के लिए 10 मैच खेले. इन मैचों की 10 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 12 विकेट लिए. वहीं 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 78 रन बनाए.

बता दें कि सोफी ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 3 टेस्ट, 19 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. वनडे की 18 पारियों में कंगारू खिलाड़ी ने 32 विकेट अपने नाम किए. टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में उन्होंने 57 विकेट झटके. बैटिंग करते हुए टेस्ट में उन्होंने 97 रन, वनडे में 143 रन और टी20 इटंरनेशनल में 118 रन बनाए. 

महिला प्रीमियर लीग के अलावा सोफी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग्स में खेलती हैं. ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में उन्होंने 112 मैच खेल लिए हैं. इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में वह 14 मैच खेल चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा महिला आईपीएल में वह यूपी के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं.

 

यह भी पढ़ें: 20वां ‘फाइव विकेट हॉल’ लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *