Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन

1103973e0621203c45e9f3db5b12533e17932718115851216 original


आज के समय के बच्चे मोबाइल फोन चलाने के बड़े शौकीन होते हैं. ऐसे में जब बच्चे किसी चीज के लिए जिद करते हैं तो अब लोग उन्हें चुप करवाने के लिए फोन पकड़ा देते हैं. बच्चों की हर जिद के सामने बड़े-बड़े लोग हार जाते हैं. फिर चाहे कोई आम इंसान हो या फिर देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी.

दरअसल, इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनके पोते पृथ्वी अंबानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी को फोन पकड़ाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर मजेदार प्रक्रियाएं भी वीडियो पर देखने को मिल रही है. 

कहां का वीडियो है?

बता दें कि ये वीडियो मुंबई में आयोजित जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा IPO लिस्टिंग समारोह का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी को अपनी जेब से फोन निकालकर दे रहे हैं. इसी खूबसूरत से पल ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अब लोग इस वीडियो की चर्चा कर रहे हैं और साथ ही मुकेश अंबानी ने अपने पोते के हाथ में कौनसा फोन पकड़वाया है, उसकी भी लगातार चर्चा की जा रही है. 

कौनसा मोबाइल है?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच इस बात की चर्चा की जा रही है कि आखिर मुकेश अंबानी कौनसा फोन इस्तेमाल करते हैं. वीडियो में देखा गया है कि उनके हाथ में एक सफेद रंग का पतला और आकर्षक फोन है. सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स इस फोन को iPhone Air बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये iPhone का दूसरा मॉडल हो सकता है. हां, लेकिन वीडियो में कौनसा फोन है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि दादा पोते की हर बात मान ही लेते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा की दादा-पोते के बीच ऐसा ही प्यार होता है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि एक दादा ही अपने पोते ही हर जिद पूरी कर सकते हैं. इस ही तरह के कई सारे मजेदार कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. लोग इस वीडियो को दादा-पोते का प्यार बता रहे हैं.

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *